अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास की नई किताब ‘ शब्दांजलि पूर्वजों को ‘

अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास की नई किताब ‘ शब्दांजलि पूर्वजों को ‘

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” संवाददाता– विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास की नई किताब ‘ शब्दांजलि पूर्वजों को ‘

गीता प्रकाशन से प्रकाशित यह नई किताब है शब्दांजलि पूर्वजों को। इसके संपादक हैं राष्ट्रपति पुरस्कृत पूर्व प्रधानाध्यापक , साहित्यकार एवं अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास।

इस नई किताब के संदर्भ में हमारे संवाददाता ने बताया कि शब्दों में असीम शक्ति है। शब्दों के माध्यम से ही हम अपनी भावनाओं विचारों और संवेदनाओं को एक दूसरे से आदान प्रदान करते हैं। हमारे भारतीय संविधान का निर्माण भी शब्दों के माध्यम से हुआ है।

इसी तरह देश की आजादी के लिए पूर्वजों ने जो कुर्बानी दी है उसे अक्षुण्ण बनाये के लिए , उनके योगदान को आने वाली पीढ़ी तक प्रभावपूर्ण ढंग से पहुँचाने के लिए शब्दांजलि सशक्त माध्यम है। पूर्वजों को सम्मान देने के लिए हमारी भारतीय परंपरा में 15 दिनों का विशेष पितर पक्ष मनाया जाता है।

डाॅ देवदास ने इस बुक में राम चरित मानस में वर्णित पितर पक्ष के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया है। जो हमारी सभ्यता संस्कृति और संस्कार के प्रतीक है। इस किताब में विभिन्न प्रांतों के रचनाकारों की रचनाओं को शामिल किया गया है। जिससे पूर्वजों के योगदान को हर प्रांतवासी तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए विशेष प्रयास गीता प्रकाशन के डाॅ नितीन टंडन और पूरी टीम का है। डाॅ मुन्ना लाल देवदास के संपादन में यह किताब – शब्दांजलि पूर्वजों को अपने उद्देश्य में सफल होगा। जनता का प्यार और आशीर्वाद सदैव मिलता रहेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read