जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 20 से बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप ने 603 वोट से प्रचण्ड जीत दर्ज से क्षेत्र में खुशी की लहर

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 20 से बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप ने 603 वोट से प्रचण्ड जीत दर्ज से क्षेत्र में खुशी की लहर

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 20 से बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप ने 603 वोट से प्रचण्ड जीत दर्ज से क्षेत्र में खुशी की लहर

गरियाबंद–:–जनपद पंचायत मैनपुर क्षेत्र क्रमांक 20 के जनपद पंचायत सदस्य के पद पर हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी समर्थित प्रत्यासी बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप 603 मतों से विजयी घोषित किए गए। इनके साथ दो प्रतिद्वंद्वी थे जिन्हें बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप ने 603 वोट से पराजित कर अपनी बड़ी जीत हासिल है। निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्य को अमलीपदर तहसीलदार और रिटर्निंग अधिकारी गेंदलाल साहू ने निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। ऐसे में क्षेत्र क्रमांक 20 से जनपद पंचायत सदस्य चुनाव जीतकर आने के बाद बीजेपी नेत्री बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप ने स्थानीय मीडिया लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव न्यूज पोर्टल के माध्यम से सरगीगुड़ा, केंकराजोर चलनापदर की समस्त सम्मानित जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,मुझे जनता का भरपूर समर्थन,प्यार और आशीर्वाद मिला है,जिसे मैं कभी भुला नहीं सकती,मैं जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 20 की मुखिया होने का पूरा फर्ज निभाने का भरसक प्रयास करूंगी,और क्षेत्र क्रमांक 20 की चहुंमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। जनता की छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान करने पूरी मेहनत से कोशिश करूंगी।

उन्होंने अपनी जीत का श्रेय

सरगीगुड़ा,केंकराजोर,चलनापदर की समस्त जनता और अपने परिवार को दिया है,जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ निभाया है,उन्होंने सरगीगुड़ा,केंकराजोर,चलनापदर गांव के उनके सभी समर्थकों,बीजेपी के सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं के प्रति भी हृदय से आभार जताया है।।

जीता बीडीसी का चुनाव,पति रहे है भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा गोहरापदर के मंडल अध्यक्ष

बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप ने अपने सामने खड़े 2 प्रत्याशियों को 603 वोट से हराकर विजय हासिल की है। बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप की जीत से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read