प्रयोग संस्था ने तीन जिला के समुदाय मुखियाओं को क्षमता निर्माण एवं शासकीय योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया

प्रयोग संस्था ने तीन जिला के समुदाय मुखियाओं को क्षमता निर्माण एवं शासकीय योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

प्रयोग संस्था ने तीन जिला के समुदाय मुखियाओं को क्षमता निर्माण एवं शासकीय योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया


गरियाबंद –:–प्रयोग समाज सेवी संस्था तिल्दा रायपुर द्वारा संचालित सामुदायिक संगठनों का क्षमता विकास परियोजना संचालित है जो की छत्तीसगढ़ के महासमुंद,धमतरी, गरियाबंद के समुदाय मुखियाओं को क्षमता निर्माण संगठन सशक्तिकरण एवं साशन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण होटल राज गरियाबंद में प्रयोग संस्था तिल्दा के अध्यक्ष सीताराम सोनवानी के दिशा निर्देश में प्रशिक्षण आयोजित हुआ, प्रशिक्षण का शुभारंभ है परियोजना समन्वयक अरुण कोसरिया एकता परिषद छत्तीसगढ़ संयोजक प्रशांत जी एवं नूरानी जैन जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह राजपूत मंगलुराम जगत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया
प्रशिक्षण में परियोजना समन्वयक अरुण कोसरिया ने संगठन निर्माण तथा संगठन सशक्तिकरण के विषय में और हम अपने गांव को कैसे अच्छा और मॉडल ग्राम बनाएं इसके लिए शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ कानूनी अधिकार तथा संगठित होकर सामूहिक प्रयास करने से गांव में रहने वाले लोगों का चहमुखी विकास हो सकता है इसलिए अपने संगठन को मजबूत करें उसकी क्षमता विकास करें और नित्य नए-नए जानकारियां एकत्र करें
प्रशांत जी ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी मुख्याओं को अपने ग्राम स्तर के संगठन में महिलाओं ,युवाओं, यूवतियों तथा बुजुर्गों को समान महत्व देते हुए संगठन का निर्माण करें संगठन में नियमावली रहे उद्देश्य रहे समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ रहकर आपसी भाईचारा का निर्माण कर अपने गांव को अच्छा भ्रष्टाचार मुक्त अत्याचार मुक्त सभी को संगठित होकर रहे छुआछूत ना हो आपसी भाईचारा बना रहे और गांव के संसाधन को अपना संसाधन समझकर कार्य करें
शासन के विभिन्न योजनाओं के जानकारी देने के लिए कृषि विभाग गरियाबंद से प्रकाश मांडवी रुक्मणी नेताम , रूखमणी नेताम एवं सलाम सर वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा किसान सम्मान निधि, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड,प्रदर्शनी खेती,आत्मा परियोजना नेचुरल फार्मिंग कृषि यंत्र योजना के संबंध में जानकारी दिया गया एवं उद्यानकी विभाग गरियाबंद के उद्यान की विस्तार अधिकारी गोपेश्वर साहू के द्वारा समन्वित उद्यानिकी विस्तार योजना, सब्जी विस्तार योजना, नेट सेट योजना मसाला खेती के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया
सखी वन स्टाफ सेंटर गरियाबंद के निशा नेताम लीगल एडवाइजर के द्वारा महिलाओं में होने वाले अपराध के श्रेणी तथा महिलाओं को सहयोग लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर और सखी वन स्टाफ सेंटर के सुविधाओं तथा लीगल सहयोग के संबंध में जानकारी दिया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से संचालन जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह राजपूत ने किया कार्यक्रम में देवेंद्र वर्मा डॉक्यूमेंटटेशन ऑफिसर तिल्दा जिला समन्वयक मंगलूराम जगत गिरधारी साहू, उत्तम सामरथ, धमतरी सुमन साहू, देवंतीन ठाकुर महासमुंद बागबाहरा अंजलि चंद्राकर जयश्री ठाकुर दीपक सेन नेतराम ध्रुव, डेलउराम साहू, रेवती यादव जानकी जगत ,रामेश्वरी कोराम, रोशन साहू माना निषाद नूरानी जैन जिला समन्वयक विशेष रूप से प्रशिक्षण में भाग लिया

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read