मास परायण के पाठ की परंपरा निरंतर जारी प्रतिदिन बेटियां भी हो रही शामिल

मास परायण के पाठ की परंपरा निरंतर जारी प्रतिदिन बेटियां भी हो रही शामिल

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

मास परायण के पाठ की परंपरा निरंतर जारी

प्रतिदिन बेटियां भी हो रही शामिल

छुरा/गिधनी–:–नगर में प्रति वर्ष होने वाले श्रावण मास के मास पारायण का पाठ निरंतर जारी है मानस मंदिर में शिक्षक मानस परिवार एवं नगर वासियों द्वारा संध्या 6:00 बजे से 8:00 बजे तक भजन कीर्तन के साथ एक मास परायण का पाठ किया जाता है पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी इस पाठ में प्रतिदिन बेटियां भी हिस्सा ले रही हैं और नियमित पाठ कर रही हैं शिक्षक मानस परिवार के अध्यक्ष विनोद कुमार देवांगन ने बताया कि बेटियों को संस्कारित करने की बात तो सभी करते है किन्तु इसे अमल में लाने का प्रयास सराहनीय होता है दो घंटे अपने किशोर बच्चों को मंदिर में भेजने की अपील मानस परिवार करता है सनातन संस्कृति मानने वाले परिवार अनुकरण करें प्रतिदिन मानस पाठ का लाभ सभी जानते हैं उसी प्रकार सावन मास परायण का भी विशेष महत्व है इस वर्ष भी मानस परायण में सदस्यों की संख्या में उतरोत्तर वृद्धि हुई है मानस पाठ में इस वर्ष भी नगर की बेटियां सुधा शर्मा, मोनिका साहू, सविता पटेल, कावेरी पटेल, देविका पटेल भूमिका वर्मा, तारिका बेबी पटेल शामिल हो रही हैं साथ ही मानस पाठ में तबला वादन में सहयोग कर रहे मास्टर उपेंद्र पटेल को सभी का आशीर्वाद मिल रहा है मानस पाठ में कामता प्रसाद तिवारी, विनोद कुमार देवांगन, ललित कुमार वर्मा, मनहरण पटेल, हीरालाल साहू, ओमप्रकाश यादव, पोषण लाल वर्मा, पुखराज ठाकुर, विमल पुरोहित, रामकुमार साहू, केशव प्रसाद साहू, कैलाश पटेल, रुपेश कुमार शर्मा, रोशन शर्मा, घनशयाम सिन्हा यज्ञेश पांडेय नगर वासी तारा महराज, रमेश जायसवाल गणेशुराम साहू टाकेश साहू महेश कुमार श्रीमती रेवती सिन्हा आदि शामिल हो रहे हैं

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read