केंद्रीय विद्यालय, 59वीं वाहिनी SSB के हाईस्कूल टॉप थ्री में बेटियों का शानदार प्रदर्शन

केंद्रीय विद्यालय, 59वीं वाहिनी SSB के हाईस्कूल टॉप थ्री में बेटियों का शानदार प्रदर्शन

इन्हे भी जरूर देखे

केंद्रीय विद्यालय, 59वीं वाहिनी SSB के हाईस्कूल टॉप थ्री में बेटियों का शानदार प्रदर्शन

नानपारा–:–केंद्रीय विद्यालय, 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) नानपारा के CBSE हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। घोषित परीक्षा परिणाम में टॉप थ्री स्थानों पर बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

विद्यालय की छात्रा तस्मियां हनीफ ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वैष्णवी वर्मा ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान तथा आयत शाहिद ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष और गर्व का वातावरण है।

शैक्षिक सत्र 2026-27 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जिनमें से 25 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्री कैलाश चंद रमोला, कमांडेंट, 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी अनुशासन एवं परिश्रम के साथ अध्ययन कर विद्यालय, क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read