आदिवासी अंचल के पाठशाला गोना में संपन्न हुआ मेगा पालक बालक सम्मेलन

आदिवासी अंचल के पाठशाला गोना में संपन्न हुआ मेगा पालक बालक सम्मेलन

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

आदिवासी अंचल के पाठशाला गोना में संपन्न हुआ मेगा पालक बालक सम्मेलन

शासकीय माध्यमिक शाला गोना प्राथमिक शाला गोना में मेगा पालक शिक्षक बैठक : पालकों की उपस्थिति में हुआ आयोजन, 12 बिंदुओं पर हुई चर्चा

मैनपुर–:–छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ग्राम गोना में पालकों की उपस्थिति में मेगा पालक शिक्षक की बैठक शासकीय माध्यमिक शाला गोना प्राथमिक शाला गोना में सम्पन्न हुई। बैठक के पहले सबसे पहले मां शारदा का पूजन- अर्चन और वंदना गीत के साथ प्रारंभ हुआ।

प्रधान पाठक सूरज पात्र के द्वारा मेगा पालक बैठक में योजना, उद्देश्य और लाभ के बारे में बताया गया। इसके बाद मानसिंह नागेश ने महत्वपूर्ण बिन्दु पर चर्चा की। जिसमें मेरा कोना,छात्र दिनचर्या, बच्चें ने आज क्या सीखा,बच्चा बोलेगा बेझिझक,बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा साथ ही साथ विद्यालय की उपल्बधि के बारे में विस्तार पालकों के बीच में चर्चा की। पेश्रवर यादव शिक्षक ने पुस्तक की उपलब्धता,बस्ता रहित शनिवार,कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण,जाति,आय निवासी के संबंध में पालको को विस्तृत रूप जानकारी प्रदान की गई।

गोना के सरपंच निर्वात नेताम ने बच्चों को बताया शिक्षा का महत्व
मुख्यअतिथि(सरपंच)ने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए सभी शिक्षक के साथ- साथ पालकों को प्रोत्साहित किया। संस्था के प्रधान पाठक को बहुत- बहुत बधाई दी। बेहतरीन रिजल्ट के लिए तथा कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था स्वयं के व्यय से स्वयं सेवक शिक्षक रखकर उसे स्तर तक लाने के लिए प्रयास की सराहना की गई। तत्पश्चात् प्रधान पाठक मानसिंह नागेश के द्वारा समस्त अतिथियों और पालकों के लिए शानदार उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई।

ये वरिष्ठ रहे उपस्थित

इस मौके पर मुख्य अतिथि सरपंच निर्वात नेताम ,पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक सूरज पात्र,प्राथमिक शाला प्रधान पाठक मानसिंह नागेश,उपसरपंच ,प्राथमिक शाला विकास समिति अध्यक्ष सुधीर मरकाम,पूर्व माध्यमिक शाला विकास समिति गोपाल मरकाम अध्यक्ष, शिक्षक पेश्रवर यादव शिक्षक आलोक शर्मा शाला विकास समिति सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। शाला के विद्यार्थि के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन वंदन करवाया गया।इस कार्यक्रम के लिए एक दिन पहले आमंत्रण पत्र दिये थे। सचमुच मेगा पालक शिक्षक बैठक की सपना साकार हो गई ।सभी शिक्षक पालक की गरिमामयी उपस्थिति हुई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read