[gtranslate]

खाद,बीज,कृषि ऋण के लिए परेशान कृषक–दीपक। किसानों सहित आम नागरिकों साथ धोखा–नीलकंठ।

खाद,बीज,कृषि ऋण के लिए परेशान कृषक–दीपक। किसानों सहित आम नागरिकों साथ धोखा–नीलकंठ।

इन्हे भी जरूर देखे

खाद,बीज,कृषि ऋण के लिए परेशान कृषक–दीपक।

किसानों सहित आम नागरिकों साथ धोखा–नीलकंठ।

छुरा–:–छ.ग.के भाजपा सरकार सरकार ने किसानो,कर्मचारियों सहित आम नागरिकों को भारी धोखा दिया है।जनता लोक लुभावने वादे से प्रभावित होकर भारी धोखा में पड़ गया है। आज वर्ष भर के जीवकोपार्जन के साधन कृषि कार्य साधन सुविधा के अभाव में ठप पढ़ गया है।ज्ञात हो कि आदिवासी विकास खंड छुरा के सभी किसान, बीज और कृषि ऋण के लिए त्रस्त हो रहे है। ताजा उदाहरण बता दे कि दुल्ला सोसाइटी में समय पूर्व खाद नहीं मिलने से फसलों को पोषक तत्व समय पर नही मिला जिसे उचित,अपेक्षित पैदावार की उम्मीद कम हो गयी हैं। किसान अधिक दामों में दुकान से खरीद कर फसल की पैदावारी कर रहे, हर तरह से किसान पीस रहे हैं।छ. ग.के भोले भाले किसानों को अब यह साय सरकार यह कह रही हैं कि एक ही गांव के किसानी का पंजीयन होगा बाकी गांव के किसानी का कोई मूल्यांकन नही होगा।साय सरकार साय साय सभी घोषणाओं में फैल हो गयी।भाजपा कार्यकर्ताओं में भी यह बात चल रही है पर क्या करे बेचारे फस चुके हैं। वह भी तो एक किसान है।उन्हे भी कोई लाभ नही मिल रहा है, दबे जुवान सभी समर्थन कर रहे हैं।किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीपक चन्द्रा कर ने कहा कि छ ग में सरकार नाम की कोई चीज ही नही आती। राज धर्म के कोई पालन नही जनता त्रस्त हो कर त्राहिमाम् कर हे है।वही आदिवासी नेता, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष नीलकण्ठ सिंह ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जानकारी में यह पहली घटना है जिससे जनता परेशान है।भाजपा आदिवासी बाहुल्य राज्य होने के कारण आदिवासी मुख्य मंत्री बना कर मोहरा बनाया है। बदनाम कर हमेशा के लिए आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग को दबाना चाहते हैं। इसे छ ग सर्व आदिवासी समाज को समझना होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read