[gtranslate]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा बने साक्षी 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा बने साक्षी 

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

रायपुर_दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने आज अपने प्रवास के दौरान लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मण्डपम में शदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे।

पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की 5 वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200 वीं जयंती पर भारत सरकार वित्त मंत्रालय द्वारा 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया गया है सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी होना समाज के लिए ऐतिहासिक मौका था यह देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी लोगों के लिए गर्व का विषय है स्मारक सिक्के का अनावरण होने के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की अलग-अलग इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा जारी इस विशेष सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी जी की छवि अंकित है सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है इस स्मारक सिक्के के माध्यम से उनके जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी ने दिया।

इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, उदय कुमार शद्दाणी, पूज्य शदाणी दरबार के सदस्य और विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव व ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा सहित देशभर से आए हुए जनप्रतिनिधि और सिंधी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बता दें कि राम मंदिर भूमिपूजन समारोह के लिए छत्तीसगढ़ से एकमात्र संत युधिष्ठिर को न्यौता मिला था, जो पूरे छत्तीसगढ़ और सिंधी समाज के लिए गौरव की बात रही।

माता साहिब हासी देवी का नाम शदाणी दरबार की आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा है उनकी 200वीं जयंती के अवसर पर देश की महामहिम के द्वारा स्मारक सिक्का जारी करना उनके सम्मान और इस परंपरा की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाने का प्रयास है यह कार्यक्रम सिंधी समाज के लिए विशेष महत्व रखता है।

35 ग्राम का होगा स्मारक सिक्का

माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी होने वाला स्मारक सिक्का 35 ग्राम वजनी और 44 मिलीमीटर व्यास का गोलाकार होगा इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जस्ता शामिल होगा सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और उसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ अंकित होगा, जबकि दूसरी तरफ माता साहिब हासी देवी का चित्र होगा सिक्के पर उनका नाम देवनागरी और अंग्रेजी, दोनों लिपियों में लिखा रहेगा।

1826 और 2026 वर्ष भी दर्ज

इस सिक्के के एक हिस्से पर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष सत्यमेव जयते, भारत, INDIA, रुपए का प्रतीक और 200 का अंक होगा दूसरी तरफ पूज्य माता साहिब हासी देवी की छवि बनाई जाएगी साथ ही 200वीं जयंती और अंग्रेजी में 200TH BIRTH ANNIVERSARY अंकित होगा। सिक्के पर 1826 और 2026 वर्ष भी दर्ज रहेंगे नीचे शदाणी दरबार तीर्थ, रायपुर की पंचम पीठाधीश होने का उल्लेख किया जाएगा।

रायपुर में राष्ट्रपति का व्यस्त कार्यक्रम

राष्ट्रपति लोकभवन के बाद वे इंडोर स्टेडियम में भाजपा के सेवा महाकुंभ के तहत आयोजित रक्तदान महाकुंभ में शामिल होंगी। इस आयोजन में करीब 1,100 लोगों के रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है राष्ट्रपति कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगी इसके बाद वे जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगी। शाम को मुख्यमंत्री निवास में राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया जाएगा, जिसमें मंत्रियों और सांसदों के शामिल होने की संभावना है।

शुक्रवार को बस्तर के मुरिया दरबार में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को एकदिवसीय प्रवास पर जगदलपुर जाएंगी यहां वे बस्तर दशहरे की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read