[gtranslate]

नीम चौंक नवयुवक गणेश उत्सव समिति गिधनी गणेशोत्सव के चलते धर्ममय बना माहौल

नीम चौंक नवयुवक गणेश उत्सव समिति गिधनी गणेशोत्सव के चलते धर्ममय बना माहौल

इन्हे भी जरूर देखे

नीम चौंक नवयुवक गणेश उत्सव समिति गिधनी

गणेशोत्सव के चलते धर्ममय बना माहौल

मुड़ागांव(कोरासी)–:–नगर सहित ग्रामीण अंचल का माहौल विघ्नहर्ता की प्रतिमा स्थापना के साथ भक्तिमय हो गया है।इसके साथ ही जिले में दस दिनों का गणेश उत्सव प्रारंभ हो गया है।चारों ओर गणपति बप्पा की गूंज सुनाई रही है।पंडालों में भजन-कीर्तन के आलावा सुबह-शाम विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना के साथ आरती की जा रही है।
बुधवार 27 अगस्त से गणेशोत्सव प्रारंभ हुआ।ग्रामीण अंचल के ग्राम गिधनी लोहझर,पण्डरीपानी,कोरासी,खैरझिटी ओनवा, मडे़ली,रवेली,जरगांव,पीपरछेडी़ सहित आस पास के गांवों के गली मोहल्लों में गणेश समितियों द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से गणपति बाप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। यह गणेश उत्सव पर्व 6 सितंबर अनंत चतुर्दशी तक चलेगी। सभी गणेश पंडली को लाइट,झालर और अन्य सजावटों से सजाकर भव्य रूप दिया गया है,जिससे बातावरण और भी आकर्षक हो गया है।गणेश पंडालों में दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है,और श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा में भक्तिमय हो गाए हैं।सुबह और शाम भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा की प्रतिमा के समक्ष भक्ति संगीत की ध्वनियां गूंज राही है, जो उत्सव में एक धार्मिक माहौल बना हुआ हैं।गणेश समितियों द्वारा आकर्षक ढंग से तैयार किए गए पेठालों में गणेश प्रतिमा के आसपास धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं।जिससे ठासव का आनंद और भी बढ़ गया है।गांव-गांव में गणेश चतुर्थी के इस महोत्सव ने पूरे क्षेत्र में उल्लास और भक्ति का माहौल बना दिया है। हर गली-मोहल्ले में गणेशोत्सव की धूम है और श्रद्धालु गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।इस मौके पर प्रमुख रूप से पुनितराम ठाकुर,यादराम ठाकुर, तरुण ठाकुर,गिरधारी ठाकुर,यशपाल ठाकुर,लोकेश ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर,दीपक ठाकुर, पुनित नेताम,चेतन,जोहन,पंकज,उमेश,लक्की लेमराज,रितेश,बेनु सहित छोटे-छोटे बच्चों सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read