[gtranslate]

जिले की 22 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव की तैयारी जारी, 21 पंच और एक सरपंच पद के लिए होगा उप निर्वाचन

जिले की 22 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव की तैयारी जारी, 21 पंच और एक सरपंच पद के लिए होगा उप निर्वाचन

इन्हे भी जरूर देखे


जिले की 22 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव की तैयारी जारी,
21 पंच और एक सरपंच पद के लिए होगा उप निर्वाचन

गरियाबंद-:- 23 अक्टूबर 2026/ पंचायत उपचुनाव 2026 के तहत गरियाबंद जिले की 22 ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार की जा रही है। जारी सूची के अनुसार, जिले में कुल 22 पद रिक्त हैं, जिनमें 21 पंच पद और एक सरपंच पद शामिल है। रिक्त पदों वाली ग्राम पंचायतों में गरियाबंद विकासखंड की हरदी, पोटिया, छिंदौला, मरदाकला और धवलपुरडीह शामिल हैं। छुरा विकासखंड की करकरा, कुरूद, खरखरा और बोडराबांधा-ब, फिंगेश्वर विकासखंड की कुम्ही, बरभाठा और अरण, मैनपुर विकासखंड की सगड़ा, काण्डेकेला, तौरेंगा, मैनपुरखुर्द, कुल्हाड़ीघाट, जांगड़ा और सरईपानी तथा देवभोग विकासखंड की कुहीमाल, कुम्हड़ईकला और कोसमकानी ग्राम पंचायतों में भी रिक्त पद हैं। इन 22 ग्राम पंचायतों में कुहीमाल ग्राम पंचायत में सरपंच का एक पद रिक्त है, जबकि शेष 21 ग्राम पंचायतों में पंच के पद रिक्त हैं।

30 अक्टूबर तक मतदाता सूची में दावा आपत्ति आमंत्रित –
निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया गया। मतदाता सूची के संबंध में दावे एवं आपत्तियां 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 3 नवंबर तक किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read