छैगांवमाखन में बोरी बंधान निर्माण हेतु कलेक्टर व सीईओ ने किया श्रमदान

छैगांवमाखन में बोरी बंधान निर्माण हेतु कलेक्टर व सीईओ ने किया श्रमदान

इन्हे भी जरूर देखे

छैगांवमाखन में बोरी बंधान निर्माण हेतु कलेक्टर व सीईओ ने किया श्रमदान

खण्डवा–:– वर्षा के बहते पानी को रोककर आसपास के क्षेत्र के जल स्त्रोतों का भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से खण्डवा जिले में नदी नालों पर बोरी बंधान संरचनाएं निर्मित की जा रही हैं।

इसी क्रम में सोमवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा तथा जनपद पंचायत छैगांवमाखन के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह सावनेर ने छैगांवमाखन के निकट स्थित नाले में बहते पानी को रोकने के उद्देश्य से बोरी बंधान संरचना निर्माण के लिए श्रमदान किया।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर जनपद के सीईओ श्री पंकज डाले को निर्देश दिए कि अन्य पंचायतों में स्थित नदी-नालों में भी बताया कि इस तरह की संरचनाओं का निर्माण कराएं, जिससे आसपास के जल स्त्रोतों का भूजल स्तर बढ़ेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read