बाल दिवस पर प्रभारी प्रधान पाठक मनहरण पटेल ने बच्चों को कराया न्योता भोजन

बाल दिवस पर प्रभारी प्रधान पाठक मनहरण पटेल ने बच्चों को कराया न्योता भोजन

इन्हे भी जरूर देखे

बाल दिवस पर प्रभारी प्रधान पाठक मनहरण पटेल ने बच्चों को कराया न्योता भोजन

छुरा–:–स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस जिसे बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुड़ियाडीह के प्रभारी प्रधान पाठक मनहरण पटेल द्वारा युक्तियुक्तकरण पश्चात मूल शाला में वापसी पर प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के सभी बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन कर पौष्टिक भोजन कराया गया l न्योता भोजन में पौष्टिक आहार के रूप में खीर , पुड़ी के साथ सेब एवं कदली फल का वितरण किया गया l इस अवसर पर संस्था की परंपरा अनुसार शाला परिवार द्वारा इस पुनीत कार्य हेतु मनहरण पटेल का श्रीफल एवं गमछा देकर तथा गुलाल, चंदन लगाकर सम्मानित किया गया l तत्पश्चात इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा बाल दिवस के संबंध में विचार व्यक्त करते हुए भाव नृत्य कर हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस का कार्यक्रम मनाया गया इस कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुडियाड़ीह के शिक्षक हुलेश कुमार साहू ,श्रीमती लुनेश्वरी दीवान ,युनूस परवेज़ खान ,तेजराम साहू प्राथमिक शाला खुड़ियाडीह के प्रधान पाठक शरीफ मोहम्मद कुरैशी प्राथमिक शाला डोंगरीपारा के प्रधान पाठक श्रीमती सईदा खातून एवं प्राथमिक शाला तरियापारा के प्रधान पाठक उत्तम पटेल जी राजेश निषाद योगेश सिन्हा सरफुद्दीन साहिल ग्रामवासी राजकुमारी भोजराम सोनिया बाई कुमारी बाई मनीषा तथा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read