विकास खण्ड गाड़ा समाज महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का किया गया गठन सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर प्रस्तावित हुई शुकुरवारी नागेश, सचिव तुलसी प्रधान

विकास खण्ड गाड़ा समाज महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का किया गया गठन सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर प्रस्तावित हुई शुकुरवारी नागेश, सचिव तुलसी प्रधान

इन्हे भी जरूर देखे

विकास खण्ड गाड़ा समाज महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का किया गया गठन सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर प्रस्तावित हुई शुकुरवारी नागेश, सचिव तुलसी प्रधान

देवभोग–:– छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी गाड़ा समाज पिछले कुछ दिनों बाद विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पदों को लेकर आम निर्वाचन प्रणाली के माध्यम से 82 गांवों के ग्राम ईकाई गठन के अध्यक्ष व सचिव ने ब्लाक में वोटिंग कर नवनियुक्त अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष को प्रत्यक्ष रूप से चुने गए।इसके अलावा विकास खण्ड गाड़ा समाज विस्तार व संगठन को मजबूत गति प्रदान करने विभिन्न कार्यकारणी सदस्यों/ पदाधिकारियों का मनोनीत किया गया। तत्पश्चात् नव निर्वाचित गाड़ा समाज अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी जैसे ही समाज अध्यक्ष पद का भार संभाला तो उन्होंने विकास खण्ड गाड़ा समाज देवभोग के अंतर्गत आने वाले 82 गांवों से ग्राम ईकाई गाड़ा समाज के जोन स्तर पर भव्य स्वागत सत्कार वंदन अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों, बुजुर्गो , महिलाओं पुरुषों व युवाओं ने आत्मीयता से सामाजिक सम्मेलन भेंटवार्ता आभार धन्यवाद कार्यक्रम में उपस्थित विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष,व अन्य सभी पदाधिकारियों को बड़े आदर सम्मान पूर्वक गाजे-बाजे हर्षोल्लास से समाज स्वजातीय बंधुओं ने आत्मीयतापूर्ण स्वागत सत्कार किया । जैसे ही मिलनसार कार्यक्रम सम्पन्न हुई । विकास खण्ड गाड़ा समाज महिला प्रकोष्ठ संगोष्ठी विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति हेतु विकास खण्ड गाड़ा समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व ब्लाक संगठनों द्वारा सामाजिक बैठक रखी गई, जिसमें क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण समाजसेवी बहनों ने बैठक में उपस्थित होकर समाज की मूलतत्वों, सिध्दांतों और संवैधानिक अधिकारों से भलीभांति परिचित होकर अपनी तन-मन से समाज सेवा में समर्पित होने का संकल्प लिया। इसी परिपेक्ष्य में विकास खण्ड गाड़ा समाज द्वारा 21 जून 2026 , दिन रविवार को अंबेडकर भवन देवभोग में गाड़ा समाज विशाल सम्मेलन भेंटवार्ता आभार धन्यवाद कार्यक्रम के साथ-साथ महिला संगठन संगोष्ठी हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के अनेकों गांवों से महिलाएं / युवती व अन्य वरिष्ठ समाजसेवीओं बुजुर्ग महिलाएं भारी संख्या में शामिल हुई। बैठक शुभारंभ के पूर्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना कर
विकास खण्ड में पहली बैठक का मूल उद्देश्य विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी के मार्गदर्शन से ब्लाक में गाड़ा समाज महिला प्रकोष्ठ की विभिन्न पदों को चुनाव संचालन कर रिक्त पदों को भरी जाने विशेष चर्चा किया गया। सभी लोगों ने आपसी चर्चाएं ओर पूर्ण सहमति से समाज सेवी शुकुरवारी नागेश को विकास खण्ड गाड़ा समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष तो वहीं सचिव तुलसी प्रधान ग्राम सरगीगुडा, कोषाध्यक्ष जशोवन्ती डोंगरे ग्राम सागोनभाडी को मनोनीत किया गया। इस तरह महिला संगठन ,व समाज को मजबूत गति प्रदान करने विकास खण्ड गाड़ा समाज में महिला प्रकोष्ठ से अन्य पदों पर संगठन प्रभारी लक्ष्मी उमेश डोंगरे बनी ।महिला प्रकोष्ठ संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य यह है कि विकास खण्ड गाड़ा समाज में महिलाओं के द्वारा गठित महिला प्रकोष्ठ समाज के मान-सम्मान अधिकारों एवं सामाजिक उत्थान के लिए संगठित होकर कार्य करना है।जिस तरह महिलाएं देश में हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाती है तो उसी तरह गाड़ा समाज की एकता, सुरक्षा सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु समर्पित संगठन के रूप में कार्य करेगी।

प्रमुख उद्देश्य

समाज के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना गाड़ा समाज के संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक एवं कानूनी रूप से संघर्ष करना। समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना एवं महिलाओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगिता परीक्षाओं तथा कौशल विकास के लिए प्रेरित करना। समाज में अशिक्षा, नशाखोरी, अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियों एवं भेदभाव के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाना। समाज के गरीब, जरूरतमंद, पीड़ित एवं असहाय परिवारों की सहायता हेतु जमीनी स्तर पर कार्य करना। समाज के दुख-सुख आपदा, दुर्घटना, बीमारी एवं अन्य संकट के समय सहयोग एवं सेवा प्रदान करना। समाज में महिलाओं को पुरुषों की भांति ही आपसी सहयोग, एकता एवं संगठन की भावनाओं को मजबूत करना। महिलाओं के अधिकार सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु कार्य करना। समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, कलाकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों, सामाजिक न्याय, समानता एवं संविधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना। समाज के लोगों को शासन -प्रशासन द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और उनका लाभ दिलाने में सहायता प्रदान करना। जनहित कार्य जैसे रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं अन्य जनहित कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाना। समाज के विरुद्ध होने वाले अन्याय, शोषण, अत्याचार एवं भेदभाव के मामले में पीड़ितों को कानूनी एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करना। गाड़ा समाज के इतिहास, संस्कृति, पंरपरा एवं सामाजिक पहचान को संरक्षित एवं सम्मानित करना। शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो, के मूल मंत्र के साथ समाज को जागरूकता एवं आत्मनिर्भर बनाना।

संकल्प
विकास खण्ड गाड़ा समाज महिला प्रकोष्ठ समाज सेवा, मानवता, समानता और सामाजिक न्याय के सिध्दांतों पर कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक लोगों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहेगी।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास खण्ड गाड़ा समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी, उपाध्यक्ष द्वंय मानसिंह दुर्गा, निराकरण डोंगरे, चंद्रशेखर सोनवानी,आनामो बघेल, कोषाध्यक्ष दिगम्बर स्वर्ण, सचिव यशवंत कुमार बघेल, अरूण सोनवानी, घेवर चंद डोंगरे, उमेश कुमार डोंगरे,लैबानो सोना, शंकर सोनवानी,भुवन बघेल, मुरलीधर नेताम,जय राम प्रधान,झालेश डोंगरे, तरूण नागेश,मालवंत बघेल सहित कई गांवों से आए महिला शक्ति, युवा युवती व वरिष्ठ समाजसेवी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read