गरियाबंद में बारिश का कहर जारी लगातार दूसरे दिन कच्चा मकान क्षतिग्रस्त

गरियाबंद में बारिश का कहर जारी लगातार दूसरे दिन कच्चा मकान क्षतिग्रस्त

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब आम जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। मैनपुर विकासखंड के इंदागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इंदा गांव के पुजारीपारा में भारी बारिश के चलते सोपासिंग माधबो का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है चिंता की बात यह है कि यह लगातार दूसरे दिन ऐसी घटना सामने आई है। इससे एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया था, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में कच्चे और जर्जर मकानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं बारिश की मार केवल मकानों तक सीमित नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 48 घंटे में केवल तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति हो सकी है, जबकि बाकी समय लगातार बिजली गुल रही। दो दिनों से रातभर बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ रही है। बिजली बंद रहने से घरों में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग, पेयजल व्यवस्था और दैनिक कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने तथा बारिश से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि लगातार बारिश के दौरान जर्जर और कच्चे मकानों में रहने से बचें तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके लगातार हो रही बारिश को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो ग्रामीण क्षेत्रों में मकान क्षतिग्रस्त होने और अन्य हादसों की घटनाएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में प्रशासन, बिजली विभाग और आपदा प्रबंधन तंत्र के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी हो गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read