59वीं वाहिनी SSB नानपारा में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता सत्र आयोजित

59वीं वाहिनी SSB नानपारा में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता सत्र आयोजित

इन्हे भी जरूर देखे

59वीं वाहिनी SSB नानपारा में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता सत्र आयोजित

नानपारा–:–सशस्त्र सीमा बल की 59वीं वाहिनी द्वारा आज वाहिनी मुख्यालय में ‘क्षय रोग (TB) मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री कैलाश चंद रमोला, कमांडेंट 59वीं वाहिनी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।सत्र की अध्यक्षता डॉ.ए. लिन्गय्या ,द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान जवानों को संबोधित करते हुए डॉ.ए. लिन्गय्या ने टीबी के लक्षणों, इसके बचाव के उपायों और समय पर उपचार की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी जरूर है, लेकिन सही समय पर पहचान और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।सत्र के मुख्य आकर्षण:
टीबी के लक्षणों (जैसे लगातार खांसी, बुखार और वजन कम होना) की पहचान।भारत सरकार की ‘निक्षय पोषण योजना’और मुफ्त उपचार सुविधाओं की विस्तृत जानकारी।व्यक्तिगत स्वच्छता और पोषण युक्त आहार के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना।कार्यक्रम के अंत में डॉ.ए. लिन्गय्या ने जवानों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने कहा कि “टीबी मुक्त भारत”का लक्ष्य तभी संभव है जब हर नागरिक और जवान जागरूक हो।सत्र में उपस्थित सभी कर्मियों ने देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया।जारीकर्ता: 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB)

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read