महतारी वंदन योजना ई-केवाईसी अपडेट 1अप्रैल से 30 जून तक सभी हितग्राहियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

महतारी वंदन योजना ई-केवाईसी अपडेट 1अप्रैल से 30 जून तक सभी हितग्राहियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

इन्हे भी जरूर देखे

महतारी वंदन योजना ई-केवाईसी अपडेट 1अप्रैल से 30 जून तक सभी हितग्राहियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

गरियाबंद–:–छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना के तहत गरियाबंद जिले में बड़े स्तर पर ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की गई है, कलेक्टर कार्यालय महिला बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक जिले में 1.65 हितग्राहियों का ई-केवाईसी करवाया जाएगा।यह ई-केवाईसी सीएससी के जरिए होगा काम, ट्रेनिंग जारी योजना के संचालन के लिए जिले के पांच विकासखण्ड में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कि गई थी, जिसमें सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डीएम परमानंद साहू द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी डीपीओ सेंटर सुपरवाइजर और सीएससी वीएलई को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया है।

कहां और कैसे होगा ई-केवाईसी

महतारी वंदन योजना के सभी लाभार्थियों को सुविधा के लिए प्रशासन ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक व्यवस्था की है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। तो वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्रों में व्यापक व्यवस्था की गई है। इस सारे प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से निपटने में ऐसे स्थानों पर आयोजित शिविरों के जरिए किया जाएगा, जहां बिजली और पानी की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हो।

निगरानी

पूरी प्रक्रिया का सुपरविजन सीएससी डीएम महिला बाल विकास के सीडीपीओ और सेक्टर सुपरवाइजर करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस सभी प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग सफल बनाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगी।

ई-केवाईसी नहीं हुआ तो रूकेगी किश्त

सरकार ने साफ किया है कि जो लाभार्थी तय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराएंगे,तो उनकी अगली किश्त रोकी जा सकती है। इस लिए सभी महिलाओं को समय रहते पूरा करने की सलाह दी गई है।

आखिर क्या है सरकार का मकसद ई-केवाईसी कराने का ?

इस अभियान का असल मकसद है कि अपात्र और फर्जी लाभार्थियों को योजना से हटाना,पात्र महिलाओं तक ही योजना का फायदा पहुंचाना, नाम और बैंक डिटेल्स की त्रुटियों की सुधारना डीबीटी ( डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रणाली को मजबूत करना।

कितने लोग होंगे प्रभावित !

योजना से जुड़े कुल लाभार्थी 69 लाख+ महिलाएं करीब 4 लाख बाकी हितग्राही अभी सत्यापन से बाहर सभी को ई-केवाईसी कराने की सलाह।

कहां कराएं ई-केवाईसी

महतारी वंदन योजना की सभी लाभान्वित महिलाओं को ई-केवाईसी कराने के लिए अपने नजदीक कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) ,आंगनबाड़ी केंद्र
वार्ड या ग्राम पंचायत कार्यालय में करा सकते हैं।

ई-केवाईसी कराने के लिए मुख्य दस्तावेज की मांग

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित उक्त महिलाओं को अपने आधार कार्ड , बैंक पासबुक,व मोबाइल नंबर की सख्त जरूरत है।

ई-केवाईसी कैसे कराएं

नजदीकी सीएससी सेंटर या आंगनबाड़ी केंद्र में आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दे, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट सत्यापन कराएं प्रक्रिया पूरी होने के बाद रसीद हासिल करें।

घर-घर सर्वे भी जारी

सरकार द्वारा अपात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए घर-घर जाकर सर्वे अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना का फायदा सिर्फ पात्र महिलाओं को ही मिलें, सभी महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर ही ई-केवाईसी जरूर पूरा कर लें, ताकि योजना का फायदा बिना रूकावट मिलता रहें।

ई-केवाईसी हुआ कि नहीं कैसे चैक करें

तरीका- १. आफिसीयल वेबसाइट

https ://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary -application -status से चैक करें,आफिसियल लिंक पर क्लिक करें अपने मोबाइल नंबर डालें और अगले किश्त को चैक करें। यदि नहीं आया तो ई-केवाईसी कराना होगा।

तरीका -२ अपने ग्राम के डिजिटल सुविधा केंद्र अथवा आनलाइन सेंटर में जिसके पास सीएससी आईडी एवं बायोमेट्रिक सुविधा हो जाकर ई-केवाईसी कराएं । इससे और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में जाकर परियोजना अधिकारी से संपर्क करें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read