पश्चिम बंगाल में वर्षों बाद गुंडाराज का अंत, WB, असम और पुदुचेरी में भाजपा की जीत ऐतिहासिक – सागर मयाणी

पश्चिम बंगाल में वर्षों बाद गुंडाराज का अंत, WB, असम और पुदुचेरी में भाजपा की जीत ऐतिहासिक – सागर मयाणी

इन्हे भी जरूर देखे

पश्चिम बंगाल में वर्षों बाद गुंडाराज का अंत, WB, असम और पुदुचेरी में भाजपा की जीत ऐतिहासिक – सागर मयाणी

गरियाबंद–:– भाजपा आईटी सेल संभाग प्रभारी सागर मयाणी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को देश की राजनीति में एक नया अध्याय बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास की राजनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लगी मुहर है। जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में मतदान कर भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना अटूट विश्वास प्रकट किया है।

संभाग प्रभारी मयाणी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है। यहां यह केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं था, बल्कि लोकतंत्र, संघर्ष और जनता के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई थी। लंबे समय से राज्य में राजनीतिक हिंसा, भय, भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल बना हुआ था, जिससे आम जनता त्रस्त थी। भाजपा ने पूरी ताकत, रणनीति और जनसमर्थन के साथ चुनाव लड़ा और जनता ने तृणमूल कांग्रेस के लंबे समय से चले आ रहे गुंडाराज को समाप्त करने का जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव परिणाम के साथ बंगाल की जनता को भय, हिंसा और अस्थिरता की राजनीति से मुक्ति मिली है और यह बदलाव सुशासन की नई शुरुआत का संकेत है।

वही असम और पुदुचेरी में भाजपा की जीत पर मयाणी ने कहा कि इन राज्यों में जनता ने विकास, शांति और सुशासन की राजनीति को स्वीकार करते हुए भाजपा पर फिर से भरोसा जताया है। असम में भाजपा की पुनः जीत यह साबित करती है कि वहां की जनता ने विकास और स्थिर सरकार के पक्ष में मतदान किया है। वहीं पुदुचेरी में भाजपा की सफलता दक्षिण भारत में पार्टी के बढ़ते प्रभाव, संगठन की मजबूती और जनसमर्थन का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास के विजन पर अटूट विश्वास रखती है। केंद्र सरकार की गरीब कल्याण, बुनियादी विकास और राष्ट्र निर्माण की योजनाओं को जनता का व्यापक समर्थन मिला है।

मयाणी ने इस जीत का श्रेय भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं, संगठन की ताकत और जनता के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में भी राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ और मजबूती से आगे बढ़ेगी। यह जनादेश साफ संदेश है कि देश की जनता अब विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read