भाजपा की संयुक्त मंडल बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

भाजपा की संयुक्त मंडल बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

इन्हे भी जरूर देखे

भाजपा की संयुक्त मंडल बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

गरियाबंद–:–मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में गरियाबंद एवं बिन्द्रानवागढ़ मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, संघर्ष और संगठन की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और समर्पण भाव से काम करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास संघर्ष, सेवा और राष्ट्रहित के संकल्पों से भरा हुआ है।

वहीं जिला महामंत्री एवं गरियाबंद मंडल प्रभारी चंद्रशेखर साहू ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया।

बैठक में जिला मंत्री एवं बिंद्रानवागढ़ प्रभारी सुरेंद्र सोनटेके ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक ले जाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव, जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, आईटी सेल संभाग प्रभारी सागर मयानी, प्रकाश यादव, किसान कांडरा, धनंजय नेताम, खेम सिंह बघेल, सरला उइके, गायत्री पटेल, प्रकाश सोनी, लेखराम साहू (जनपद उपाध्यक्ष), तरुण ठाकुर, प्रतीक तिवारी, उमेश राजपूत, प्रतीक सिंह, विनोद नेताम, अमित साहू, राज डे, शुभम सांग, वैश्य राठौर, मानव निर्मलकर, दुलारी साहू, हेमलता साहू, मंझरी गुप्ता, रेणुका साहू, प्रियंका सोनी, नेहा जान, सरोजनी रात्रे, लतादेवी वर्मा, जमुना गजबिये, अर्चना उपाध्याय, सरिता कुर्रे, रोहणी ध्रुव, माही यादव, परमानंद नेताम, अशोक सेन, भुनेश्वर मांडवी, कमलेश जगत, कन्हैया चक्रधारी, नूतन देवांगन, मोहित हरपाल, गुलाब यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read