भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त अभियान में 25 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त अभियान में 25 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे


भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त अभियान में 25 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार


नानपारा, बहराइच–:–श्री कैलाश चन्द रमोला, कमांडेंट, 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा के कुशल निर्देशन में दिनांक 05 जून 2026 को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशा तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस (थाना मोतीपुर) की संयुक्त टीम ने 25 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी लौकाही एवं थाना मोतीपुर पुलिस द्वारा संयुक्त गश्त की जा रही थी। लगभग 1655 बजे अचकवा-बालाईगांव मार्ग पर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 667/1 के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को आते हुए देखा गया, जिसका व्यवहार असामान्य एवं घबराया हुआ प्रतीत हुआ। पूर्व प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तथा विधिसम्मत तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से लगभग 25 ग्राम स्मैक एवं एक मोबाइल फोन (Lava Yuva, नीले रंग का) बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मणिराम थापा (23 वर्ष), पुत्र तुले थापा, निवासी ग्राम बैजनाथ, वार्ड संख्या-02, जिला बांके, नेपाल के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में देहरादून, उत्तराखंड में मजदूरी का कार्य करता है तथा बालाईगांव क्षेत्र से किसी अज्ञात व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि बरामद मादक पदार्थ का कुछ भाग उसके स्वयं के उपभोग हेतु था तथा कुछ मात्रा वह देहरादून निवासी एक व्यक्ति को देने वाला था। बरामद मादक पदार्थ की पुष्टि एसएसबी के प्रशिक्षित एनडी डॉग “मिचू” द्वारा भी की गई।
मादक पदार्थ की बरामदगी एवं अवैध परिवहन को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8/21 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी, बरामद स्मैक एवं अन्य जब्त सामग्री को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच को सुपुर्द कर दिया गया है।
59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने एवं सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतत एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है। सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए एसएसबी एवं स्थानीय पुलिस का समन्वित प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
जारीकर्ता
59 वाहिनी सशस्त्र सीम बल

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read