वफ्फ बोर्ड के फैसले का जिला अध्यक्ष अयाज रज़ा ने किया स्वागत और दी डॉ सलीम राज जी को मुबारकबाद

वफ्फ बोर्ड के फैसले का जिला अध्यक्ष अयाज रज़ा ने किया स्वागत और दी डॉ सलीम राज जी को मुबारकबाद

इन्हे भी जरूर देखे

वफ्फ बोर्ड के फैसले का जिला अध्यक्ष अयाज रज़ा ने किया स्वागत और दी डॉ सलीम राज जी को मुबारकबाद

नवापारा–:–मुस्लिम समाज में अभी 3 दिन के बाद मोहर्रम का पवित्र त्यौहार आ रहा है मोहर्रम एवं उर्स के मौके में होने वाले जुलूस डीजे धमाल ताजिया सवारी सब पर छत्तीसगढ़ राज्य विभाग बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज जी के द्वारा प्रतिबंध लगा दीया गया है जिससे छत्तीसगढ़ के मुस्लिम समाज में खुशी की लहर है और पूरे मुस्लिम समाज ने मिलकर डॉक्टर सलीम राज जी का शुक्रिया अदा किया कि आपने बहुत अच्छी पहल की है इस अवसर पर भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर के जिला अध्यक्ष व अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता अयाज रजा ने कहा कि वक्फ बोर्ड के फैसले स्वागत योग्य है एवं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो गलत परंपराएं मोहर्रम की नाम से की जाती थी उस पर प्रतिबंध लगाकर सलीम राज जी ने समाज को सुधारने का काम किया है और निश्चित ही उर्स के मौके में भी लाखों करोड़ों रुपया धमाल बाजा में खर्च किया जाता था और धमाल बाजा से लोगों को मरीजों को तकलीफ होती थी अब यही पैसा बचकर समाज के हित में और समाज के गरीब लोगों के काम आएगा और आने वाले समय में भी सलीम राज जी समाज के लिए अच्छा काम करते रहें यही अयाज रजा ने अल्लाह से दुआ की और पूरे अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों की ओर से भी उनका धन्यवाद ज्ञापित किया

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read