शनिवार की समय-सारिणी को लेकर गरियाबंद के विद्यालयों में असमंजस SCERT के स्पष्ट निर्देशों के अभाव में अलग-अलग समय पर लग रहे स्कूल, जांजगीर-चांपा मॉडल अपनाने की मांग

शनिवार की समय-सारिणी को लेकर गरियाबंद के विद्यालयों में असमंजस SCERT के स्पष्ट निर्देशों के अभाव में अलग-अलग समय पर लग रहे स्कूल, जांजगीर-चांपा मॉडल अपनाने की मांग

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी समय-सारिणी में शनिवार के लिए पृथक समय-सारिणी अथवा स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए जाने के कारण गरियाबंद जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में शनिवार को अलग-अलग समय पर विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं इससे शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है पूर्व वर्षों में शनिवार को योग, बैगलेस डे, खेलकूद, कला, सांस्कृतिक गतिविधियां, पुस्तक पठन एवं जीवन कौशल आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं इन गतिविधियों की प्रकृति को देखते हुए शनिवार के लिए अलग समय-सारिणी अधिक व्यवहारिक मानी जाती रही है, लेकिन इस वर्ष स्पष्ट निर्देशों के अभाव में प्रत्येक विद्यालय अपने स्तर पर व्यवस्था लागू कर रहा है इस बीच जांजगीर-चांपा जिले में जिला प्रशासन ने पहल करते हुए स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर व्यवस्था स्पष्ट कर दी है कलेक्टर (शिक्षा), जांजगीर-चांपा द्वारा 3 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिले के एक पाली में संचालित विद्यालयों को सोमवार से शुक्रवार तक नियमित समय पर तथा शनिवार को प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं दो पाली वाले विद्यालयों के लिए भी शनिवार को प्रातःकालीन समय निर्धारित किया गया है इससे जिले के सभी विद्यालयों में एक समान व्यवस्था लागू हो गई है शिक्षकों का कहना है कि यदि एक जिले में स्थानीय प्रशासन अपने अधिकार क्षेत्र में विद्यार्थियों के हित एवं प्रशासनिक सुविधा को देखते हुए ऐसी व्यवस्था लागू कर सकता है, तो अन्य जिलों में भी स्पष्ट निर्देश जारी किए जा सकते हैं इससे अनावश्यक भ्रम समाप्त होगा और सभी विद्यालयों में एकरूपता बनी रहेगी शनिवार को प्रातःकालीन संचालन क्यों बेहतर शिक्षा विशेषज्ञों एवं शिक्षकों का मानना है कि शनिवार को विद्यालयों का संचालन प्रातःकालीन समय में किया जाना अधिक उपयुक्त रहेगा। इससे योग, खेल, बैगलेस डे एवं अन्य गतिविधियां अपेक्षाकृत अनुकूल मौसम में बेहतर ढंग से संपन्न हो सकेंगी साथ ही छोटे विद्यार्थियों को दोपहर की गर्मी से राहत मिलेगी तथा सप्ताहांत की गतिविधियों का संचालन भी अधिक प्रभावी होगा मुख्य मांगें

SCERT शनिवार के लिए पृथक एवं स्पष्ट समय-सारिणी तत्काल जारी करे प्रदेश के सभी विद्यालयों में शनिवार की समय-सारिणी में एकरूपता सुनिश्चित की जाए।योग, बैगलेस डे एवं अन्य गतिविधियों के संचालन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएं जांजगीर-चांपा जिले की तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी शनिवार को प्रातःकालीन समय में विद्यालय संचालन पर विचार किया जाए ताकि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा हो और पूरे प्रदेश में समान व्यवस्था लागू हो सके शिक्षा जगत का मानना है कि समय पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी होने से न केवल भ्रम की स्थिति समाप्त होगी, बल्कि विद्यालयों में अनुशासित एवं एकरूप शैक्षणिक व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read