रथ यात्रा महापर्व: आस्था, सेवा और सनातन संस्कृति का दिव्य संदेश — जयप्रकाश जगत

रथ यात्रा महापर्व: आस्था, सेवा और सनातन संस्कृति का दिव्य संदेश — जयप्रकाश जगत

इन्हे भी जरूर देखे

रथ यात्रा महापर्व: आस्था, सेवा और सनातन संस्कृति का दिव्य संदेश — जयप्रकाश जगत

मैनपुर अमलीपदर–:–भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर के महामंत्री जयप्रकाश जगत ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की है।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारत की सनातन संस्कृति, आस्था, सेवा, समानता और सामाजिक समरसता का अनुपम प्रतीक है। यह महापर्व हमें प्रेम, करुणा, त्याग, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश देता है। प्रभु श्री जगन्नाथ का दिव्य रथ हमें यह प्रेरणा देता है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर विकास, सद्भाव और सहयोग के मार्ग पर आगे बढ़ना ही सच्ची सेवा है।

जयप्रकाश जगत ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं माता सुभद्रा की असीम कृपा से प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और खुशहाली का वास हो। प्रदेश और देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे तथा समाज में प्रेम, भाईचारा, एकता और आपसी विश्वास और अधिक मजबूत हो।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी संस्कृति हमें सभी धर्मों और समुदायों के प्रति सम्मान, सेवा और सद्भाव की भावना से जीवन जीने की प्रेरणा देती है। रथ यात्रा का यह पावन पर्व हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रेम, सहयोग और मानवता का संदेश पहुँचाने का संकल्प लेने का अवसर भी प्रदान करता है।

अंत में जयप्रकाश जगत ने समस्त क्षेत्रवासियों से रथ यात्रा महापर्व को श्रद्धा, उल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और मंगल की कामना की तथा पुनः सभी को रथ यात्रा महापर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read