समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री बीएस उइके ने विभागीय कार्यों की विस्तार से की समीक्षा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, पीएम आवास, आयुष्मान, एग्रीस्टेक व खरीफ तैयारियों पर दिए निर्देश कलेक्टर ने बिना अनुमति बैठक में अनुपस्थित मंडी सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री बीएस उइके ने विभागीय कार्यों की विस्तार से की समीक्षा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, पीएम आवास, आयुष्मान, एग्रीस्टेक व खरीफ तैयारियों पर दिए निर्देश कलेक्टर ने बिना अनुमति बैठक में अनुपस्थित मंडी सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _कलेक्टर श्री बीएस उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, सीएम जनदर्शन, जनचौपाल, जन शिकायत, सीपीग्राम, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायतों, समय-सीमा बैठक एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई बैठक में कलेक्टर ने जनदर्शन, जनशिकायत, सीपीग्राम, पीएम आवास के लंबित प्रकरणों को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समय में निराकरण करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर मंडी सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए कलेक्टर श्री बीएस उइके ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रत्येक माह पंचायत स्तर पर जन्म-मृत्यु पंजीयन, अतिक्रमण, नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण तथा आगंतुक पंजी का अद्यतन अभिलेख संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से संधारित किए जाएं, ताकि आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके। कलेक्टर ने पंचायतों में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर देते हुए इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि विभिन्न ग्रामों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर छूटे हुए हितग्राहियों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी तथा आधार अपडेट का कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें कलेक्टर श्री बीएस उइके ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वर्ष 2016 से 2023 एवं 2024 से 2026 तक स्वीकृत आवासों के विरुद्ध अपूर्ण आवासों की प्रगति की समीक्षा की उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए कलेक्टर ने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग कर पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराया जाए साथ ही निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जिले के 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ दिलाएं कलेक्टर श्री उइके ने विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट का कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में विशेष अभियान चलाकर पात्र विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित करें उन्होंने निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के लंबित ऋण प्रकरणों की समीक्षा करते हुए बकाया राशि की शीघ्र वसूली करने के निर्देश दिए श्री उइके ने आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पीडीएस बारदाने का समय पर संग्रहण एवं पोर्टल पर उसकी एंट्री सुनिश्चित करने को कहा कलेक्टर श्री बीएस उइके ने खरीफ 2026 के अंतर्गत सहकारी क्षेत्र में उर्वरकों के भंडारण, वितरण एवं शेष उपलब्ध स्टॉक की विस्तृत समीक्षा की उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वितरण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान चलाकर छूटे हुए किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं यदि कोई किसान पंजीयन नहीं कराता है, तो उन्हे धान बेचने एवं खरीदने में परेशानी होगी उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत बन रहे स्कूल, आंगनबाड़ी एवं अन्य निर्माण कार्य को गुणवत्तपूर्ण एवं शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित जिले के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read