42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच द्वारा वाइब्रेंट विलेज सहजना में पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच द्वारा वाइब्रेंट विलेज सहजना में पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच द्वारा वाइब्रेंट विलेज सहजना में पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

बहराइच–:–42वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बहराइच द्वारा अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज सहजना में ग्रामीणों एवं उनके पशुधन के स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से एक निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया।

 


शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालिनी परिहार, कमांडेंट (पशु चिकित्सा) द्वारा पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं औषधियाँ उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने ग्रामीणों को पशुओं के संतुलित आहार, समय-समय पर टीकाकरण, स्वच्छता, संक्रामक रोगों से बचाव तथा पशुओं की नियमित देखभाल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पशुधन ग्रामीण परिवारों की आर्थिक समृद्धि का आधार है, इसलिए पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है।
चिकित्सा शिविर के दौरान कुल 31 ग्रामीण लाभान्वित हुए तथा उनके 88 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए सशस्त्र सीमा बल का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर श्री अभिषेक कुमार, सहायक कमांडेंट, 42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच भी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित विभिन्न नागरिक कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा ग्रामीणों को पशुपालन को वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read