59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उल्लेखनीय सफलता

59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उल्लेखनीय सफलता

इन्हे भी जरूर देखे

59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उल्लेखनीय सफलता

नानपारा–:–दिनांक 14 जुलाई 2026 को श्री कैलाश चन्द रमोला, कमांडेंट, 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नानपारा के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
गोपनीय सूचना के आधार पर सीमा चौकी बलाईगांव तथा उत्तर प्रदेश पुलिस, थाना मोतीपुर के संयुक्त नाका दल द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या-664 के निकट भारतीय सीमा के लगभग 8.46 किमी अंदर सघन निगरानी एवं तलाशी अभियान संचालित किया गया। सुबह लगभग 04:05 बजे भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध भारतीय नागरिक को रोककर विधिसम्मत तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 237 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इशरार (उम्र 36 वर्ष), पुत्र – करामत अली, निवासी – ग्राम मेड़किया (पौड़ा), पोस्ट – बलईगांव, थाना – मोतीपुर, जिला – बहराइच (भारत) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी इशरार ने बताया कि उसने यह मादक
किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। इसका मुख्य उद्देश्य इस खेप को सीमा पर स्थिति गांवों में छोटी-छोटी मात्रा में बेचना था। इस मादक पदार्थ की पुष्टि SSB के प्रशिक्षित श्वान (ND Dog – ‘रॉक’) द्वारा भी की गई।
बरामद स्मैक एवं गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच (उ.प्र.) के सुपुर्द कर दिया गया है, जहाँ (NDPS Act) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध गतिविधियों तथा सीमा पार अपराधों की रोकथाम हेतु पूर्ण समन्वय, सतत निगरानी एवं दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ नशामुक्त, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से इस प्रकार के संयुक्त अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

जारीकर्ता :
59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल
नानपारा, जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश)

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read