समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, लंबित प्रकरणों का समय पर करें निराकरण खरीफ फसलों के लिए किसानों को उपलब्ध कराएं सभी प्रकार की सुविधा: कलेक्टर

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, लंबित प्रकरणों का समय पर करें निराकरण खरीफ फसलों के लिए किसानों को उपलब्ध कराएं सभी प्रकार की सुविधा: कलेक्टर

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ कलेक्टर श्री बीएस उइके ने जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को समय-सीमा से संबंधित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिससे कि शासन के मंशानुरूप आम जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके कलेक्टर श्री उइके ने आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में निर्देश दिए हैं बैठक में उन्होंने सुशासन तिहार, सीएम हेल्पलाईन, पीजी ऑनलाईन पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन तथा उच्च न्यायालय से संबंधित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की उन्होंने सभी अधिकारियों को सभी प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे बैठक में श्री उइके ने जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बचे हुए लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने को कहा इस मौके पर कलेक्टर ने भारत सरकार के पीजी ऑनलाईन पोर्टल में प्राप्त आवेदनों की निराकरण की स्थिति की विभागवार समीक्षा की उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को विशेष प्राथमिकता के साथ पीजी ऑनलाईन पोर्टल में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए बैठक में उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के आधार बेस्ड बायोमैट्रिक उपस्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 05.30 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए इसके अलावा उन्होंने सुबह 10 बजे कार्य में उपस्थिति के दौरान तथा शाम 05.30 बजे कार्यालय छोड़ते वक्त अनिवार्य रूप से अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए कलेक्टर ने इस संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही बरते जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी बैठक में कलेक्टर श्री बीएस उइके ने समय-सीमा की बैठक में कृषि विभाग की योजनाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में ब्लॉकवार एग्री स्टैक पंजीयन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए लंबित पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए सहकारी क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों के भंडारण, वितरण एवं उपलब्धता की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए खरीफ वर्ष 2026 के लिए बीज भंडारण एवं वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कलेक्टर ने अधिकारियों से सभी संबंधित जानकारी अद्यतन रखने तथा निर्धारित समयावधि में लंबित कार्यों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read