अमय लश्करी ही हैं इंदौर मार्शल आर्ट्स इंडस्ट्री के ट्रेंड चेंजर

अमय लश्करी ही हैं इंदौर मार्शल आर्ट्स इंडस्ट्री के ट्रेंड चेंजर

इन्हे भी जरूर देखे

अमय लश्करी ही हैं इंदौर मार्शल आर्ट्स इंडस्ट्री के ट्रेंड चेंजर

इंदौर–:–फेंसिंग तलवारबाजी खेल की रीढ़ कहे जाने वाले “अमय लश्करी” एवं महू व इंदौर के खिलाड़ियों को विदेशी धरती पर जितना सिखाने वाले अमय लश्करी को एशियन मार्शल आर्ट्स डेवलेपमेंट फेडरेशन के सचिव ने शहर में ट्रेंड चेंजर ऑफ मार्शल आर्ट्स कह दिया है । गौरतलब है कि ये बात सही भी है कराते के साथ साथ अमय लश्करी ने स्काई मार्शल आर्ट में एस.जी.एफ.आई. को की टीम जिताकर जो उपलब्धि हासिल की थी, उससे स्काई मार्शल आर्ट के लिए खिलाड़ियों में नेशनल खेलने का जूनून बढ़ गया था । यही बात थाईबॉक्सिंग के लिए भी अमय ने साबित करके दिखाई थी । वहीं फेंसिंग के लिए तो उन्होंने न सिर्फ एस.जी.एफ.आई. स्टेट बल्कि नेशनल खिलाड़ी बनाकर पूरे स्टेट एकेडमी के नाक में दम कर दिया था, न जाने कितने खिलाड़ी जो आज फेंसिंग के कोच बनकर इंदौर में खिला रहे हैं । वे एलेट स्पोर्ट्स की ही देन है । लेकिन जब अधिकारियों ने अमय को इस गेम में वो तवज्जो नहीं दी जिसके वे हकदार थे । उन्होंने पौराणिक एशियन गेम्स की तरफ रुख कर लिया, जिसमें थांग था मार्शल आर्ट कोशिकी आदि शामिल है और स्कूल गेम्स में हो रहे इन खेल के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन को देखते हुए यह बात सिद्ध है कि अमय लश्करी ही इंदौर मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के “ट्रेंड सेंटर” है । 68वीं जिला स्तरीय फेंसिंग स्पर्धा जिस अलौकिक तरह से एक छोटे से स्कूल में कराई गई । उससे सभी अचंभित थे, अब थांग था मार्शल आर्ट के लिए भी 70वीं जिला स्तरीय शालेय स्पर्धा के लिए अमय लश्करी कुछ अलग ही तैयारी में जुट हुए है और उनके कुछ खिलाड़ी अब पूरे प्रदेश में डंका बजाने के लिए तैयार है । जिनमें कुछ उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है, जिसमें बालक वर्ग में नैतिक चौधरी, अक्षत चौधरी, वंश राठौर, हर्षल पंवार, तनिष भलावे, आदित्य वर्म, प्रसून मिश्रा, चिराग़ सकवार, विराट बोयात, प्रवीण चौहान, अहम रावत, विहान राठौर श्रेयांश यशोना एवं पृथ्वीराज यशोना शामिल है । वहीं बालिका वर्ग में दिशा राठौर, गायत्री राठौर, आराध्या मकवाना, गीतांशी, भव्या विश्वकर्मा, श्रेया ज़रिया, तनीषा मालवीय, तेजस्विनी वर्मा एवं करिश्मा राठौर शामिल है ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read