जिला अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार एवं मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध हो अस्पतालों में मौसमी बिमारियों के लिए पर्याप्त दवाईयों का स्टॉक रखें_ प्रभारी मंत्री श्री बघेल

जिला अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार एवं मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध हो अस्पतालों में मौसमी बिमारियों के लिए पर्याप्त दवाईयों का स्टॉक रखें_ प्रभारी मंत्री श्री बघेल

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जीवनदीप समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला चिकित्सालय के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पतालों में साफ-सफाई, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का बेहतर उपयोग तथा स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से बरसात के मौसम को देखते हुए सर्पदंश एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सभी आवश्यक दवाइयां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं मितानिनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सुपेबेड़ा क्षेत्र के किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि सुपेबेड़ा में किडनी मरीजो के लिए डायलिसिस युनिट कि स्थापना की गई है जहॉ किडनी प्रभावित मरीजों का डायलिसिस किया जाता है इसके अलावा एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा वीडियों कान्फेंरसिंग के जरिए मरीजो के स्वास्थ्य की जानकारी तथा चिकित्सकीय सुविधाओं पर मार्गदर्शन दिया जाता है बैठक में राजिम विधायक श्री रोहित साहू, कलेक्टर श्री बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, वनमण्डलाधिकारी श्री शशिगानंदन के, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न, सिविल सर्जन यशवंत कुमार धु्रव सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में जीवनदीप समिति के अंतर्गत चिकित्सा उपकरणों की खरीदी, अस्पताल परिसर में शेड निर्माण, फायर सेफ्टी व्यवस्था, ऑक्सीजन रिफिलिंग, परिसर की साफ-सफाई, जनरेटर एवं ईंधन व्यय, आईसीयू में बेड क्षमता बढ़ाने, निर्माणाधीन 50 बिस्तर ट्रॉमा सेंटर, डायलिसिस यूनिट तथा अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही निर्माणाधीन 100 बिस्तर जिला अस्पताल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई प्रभारी मंत्री ने जिले में एक्स-रे मशीनों के बेहतर संचालन, एक्स-रे टेक्नीशियन एवं बॉण्डेड डॉक्टरों की भर्ती करने के निर्देश दिए उन्होंने टीबी, एनीमिया एवं कुपोषण नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने तथा विशेष रूप से मैनपुर क्षेत्र की किशोरियों में हीमोग्लोबिन स्तर 11 ग्राम तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ अभियान चलाने को कहा उन्होंने गर्भवती महिलाओं के सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बढ़ाने के निर्देश दिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकरियों ने बताया गया कि अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं, एनआईसीयू, एसएनसीयू, डायलिसिस, सीटी स्कैन, ब्लड बैंक, एक्स-रे, पैथोलॉजी, मानसिक स्वास्थ्य क्लिनिक, फिजियोथेरेपी, दंत चिकित्सा, कैंसर डे-केयर कीमोथेरेपी तथा जन औषधि केंद्र सहित अनेक सुविधाएं संचालित हैं साथ ही 108 संजीवनी एम्बुलेंस, 102 महतारी एक्सप्रेस एवं 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन के माध्यम से भी लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि जिला चिकित्सालय केवल रेफरल सेंटर बनकर न रह जाए, बल्कि यहां अधिकतम उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का पूर्ण पालन, अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा जिले में नशीली दवाइयों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए बैठक में जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यक अधोसंरचना एवं संसाधनों के विकास के लिए जोर दिया उन्होंने कहा कि चिकित्सक मरीजो के साथ अच्छे से व्यवहार करें इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, जिला पंचायत सदस्य नंदनी साहू, वरिष्ठ अनिल चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read