सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी दुर्गा दीक्षित को भावभीनी विदाई

सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी दुर्गा दीक्षित को भावभीनी विदाई

इन्हे भी जरूर देखे

सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी दुर्गा दीक्षित को भावभीनी विदाई

छुरा–:–नगर मुख्यालय स्थित वन विभाग परिसर में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी दुर्गा दीक्षित के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से उनका सम्मान करते हुए तिलक लगाया, पुष्पहार पहनाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी कृष्ण कुमार सोनी ने किया। उन्होंने दुर्गा दीक्षित के 34 वर्षों के शासकीय सेवाकाल का उल्लेख करते हुए बताया कि वे नगर के प्रतिष्ठित परिवार से हैं। छात्र जीवन से ही वे मेधावी होने के साथ-साथ खेलकूद में भी विशेष रुचि रखते थे तथा उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में सम्मानित हो चुके हैं। वन विभाग में नियुक्ति के बाद उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं प्रदान कीं।
पूर्व वन परिक्षेत्र अधिकारी लवकुश पांडे ने कहा कि दुर्गा दीक्षित अपने उत्कृष्ट कार्य, सरल स्वभाव और अनुशासित कार्यशैली के कारण सभी के प्रिय रहे। उन्होंने बताया कि परसूली परिक्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। उनके साथ कार्य करने का अनुभव सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
वन परिक्षेत्राधिकारी मेघा श्री गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा दीक्षित उनके लिए पिता तुल्य मार्गदर्शक रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में कार्य करते हुए उन्हें हमेशा सहयोग और प्रेरणा मिली। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बारी-बारी से दुर्गा दीक्षित का सम्मान किया और उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त दुर्गा दीक्षित भावुक हो उठे। उन्होंने वन विभाग के सभी अधिकारियों, वनपालों, वनरक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में मिला सहयोग और स्नेह उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगा। विदाई समारोह में प्रमुख रूप से देवराम साहु सतीश सिन्हा सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी चरोदा सोनी जी पारसोली रेखराज ध्रुव अशोक सिंह थानेश्वर सुशील पैकरा इशू जोशी घनश्याम ध्रुव श्रीमती तुलसी ध्रुव हिमांशु ध्रुव छमेश्वर साहू सोमेश्वर साहू यादराम सिंनहा कृष्ण कुमार साहू मोहन यदु के साथ-साथ सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उनकी
धर्मपत्नी संतोषी दीक्षित, पुत्र आकाश दीक्षित (अधिवक्ता) तथा अशोक दीक्षित भी उपस्थित रहे।
अंत में कृष्ण कुमार सोनी ने आभार व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्त दुर्गा दीक्षित को उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read