डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, मुंगझर में विद्यार्थी परिषद एवं हाउस सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, मुंगझर में विद्यार्थी परिषद एवं हाउस सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

इन्हे भी जरूर देखे

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, मुंगझर में विद्यार्थी परिषद एवं हाउस सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मुंगझर, 5 अगस्त–:– डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, मुंगझर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विद्यार्थी परिषद एवं हाउस सदस्यों का शपथ ग्रहण (Investiture Ceremony) समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती स्मृति ठाकुर थीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमिता सिंह ने की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या द्वारा नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद एवं हाउस पदाधिकारियों को बैज पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों के लिए चुनाव आयोजित किया गया, जिसमें निर्वाचित एवं विजयी छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित पदों पर मनोनीत किया गया—

मोहित अग्रवाल – हेड बॉय (Head Boy)

नितिशा अग्रवाल – हेड गर्ल (Head Girl)

आकाश पारी – वाइस हेड बॉय (Vice Head Boy)

चेस्टा स्वर्ण – वाइस हेड गर्ल (Vice Head Girl)

साईंदेव साहू – जूनियर हेड बॉय (Junior Head Boy)

सुरभि सोनी – जूनियर हेड गर्ल (Junior Head Girl)

कनीज़ फ़ातिमा – सांस्कृतिक कप्तान (Cultural Captain)

आर्यन मिश्रा – खेल कप्तान (Sports Captain)

यशस्वी साहू – अनुशासन प्रभारी (Discipline Incharge)

युग अग्रवाल – परेड प्रभारी (Parade Incharge)

मुख्य अतिथि श्रीमती स्मृति ठाकुर ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना एवं उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व ईमानदारी, समर्पण और सेवा की भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन करने में निहित है।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमिता सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रभारी श्री नीरज कुमार साहू रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक श्री गोपाल प्रसाद ताम्रकार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की फोटोग्राफी शिक्षक श्री शिवांक सिंह एवं श्री क्षीरोद नायक द्वारा की गई।

समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read