जिला चिकित्सालय में 02 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क स्पीच थेरेपी की सुविधा है उपलब्‍ध

जिला चिकित्सालय में 02 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क स्पीच थेरेपी की सुविधा है उपलब्‍ध

इन्हे भी जरूर देखे

जिला चिकित्सालय में 02 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क स्पीच थेरेपी की सुविधा है उपलब्‍ध

देवास–:–जिला चिकित्सालय देवास स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) में 02 से 18 वर्ष की आयु के ऐसे बच्चों के लिए निःशुल्क स्पीच थेरेपी की सुविधा उपलब्ध है, जिन्हें बोलने में कठिनाई होती है अथवा जो स्पष्ट एवं साफ नहीं बोल पाते हैं। डीईआईसी में ऑडियोलॉजिस्ट श्री अरविंद पाल नियमित रूप से उपलब्ध रहते हैं। अभिभावक निर्धारित समय में केंद्र पर पहुंचकर विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं तथा बच्चों को आवश्यक स्पीच थेरेपी एवं उपचार दिला सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि स्पीच थेरेपी का उद्देश्य बच्चों के संचार कौशल को बेहतर बनाना है, जिससे वे अपनी बात प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सकें और आत्मविश्वास के साथ सामान्य जीवन जी सकें। बच्चों में बोलने संबंधी कठिनाइयों की समय पर पहचान एवं उचित उपचार से काफी हद तक सुधार संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि उनके बच्चे को बोलने में कठिनाई है या वह स्पष्ट रूप से बोल नहीं पाता है, तो जिला चिकित्सालय स्थित डीईआईसी में उपलब्ध निःशुल्क सुविधा का लाभ अवश्य लें। जिला चिकित्सालय में उपलब्ध इस निःशुल्क सुविधा के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर संचार कौशल एवं समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read