यशवंत प्रसाद शर्मा ने मृत्यु उपरांत देहदान करने के लिए कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा आवेदन कलेक्टर श्री बी.एस. उईके ने श्री शर्मा की पहल की सराहना की

यशवंत प्रसाद शर्मा ने मृत्यु उपरांत देहदान करने के लिए कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा आवेदन कलेक्टर श्री बी.एस. उईके ने श्री शर्मा की पहल की सराहना की

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ कलेक्टर जनदर्शन में आज मैनपुर खुर्द निवासी श्री यशवंत प्रसाद शर्मा ने अपने मृत्यु के उपरांत अपना देहदान करने के संबंध में कलेक्टर श्री बी.एस. उईके को आवेदन सौंपकर अपनी इच्छा व्यक्त की उन्होंने अपने संपूर्ण शरीर को मृत्यु के उपरांत चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए दान करने की घोषणा की है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे श्री शर्मा ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को भी अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है और परिवार को उनके इस निर्णय पर कोई आपत्ति नहीं है उन्होंने कहा कि देहदान का उद्देश्य समाज सेवा के साथ चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान देना है, ताकि भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र के विद्यार्थियों और शोध कार्यों को इससे सहायता मिल सके श्री यशवंत प्रसाद शर्मा लंबे समय से जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। वे मैनपुर में शर्मा ऑटो सेंटर का संचालन करने के साथ पत्रकारिता से भी जुड़े रहे तथा श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

कलेक्टर श्री बी.एस. उईके ने श्री शर्मा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मृत्यु के पश्चात देहदान का निर्णय अत्यंत प्रेरणादायी और समाजहित में महत्वपूर्ण है देहदान के माध्यम से व्यक्ति मृत्यु के बाद भी चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकता है‌ यह समाज के प्रति सेवा और संवेदनशीलता की अनुकरणीय मिशाल है ऐसे सकारात्मक निर्णय अन्य लोगों को भी समाजहित में आगे आने के लिए प्रेरित करते हैं।

कलेक्टर ने श्री शर्मा की भावना का सम्मान करते हुए उन्हें इस नेक पहल के लिए प्रोत्साहित किया तथा संबंधित विभाग, संस्था के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया एवं औपचारिकताओं के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read