पंटोरा जंगल क्षेत्र में 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा बरामद

पंटोरा जंगल क्षेत्र में 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा बरामद

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _आबकारी आयुक्त श्री पीएस एल्मा एवं कलेक्टर श्री बीएस उईके के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले की आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में वृत्त गरियाबंद के पंटोरा जंगल क्षेत्र में आबकारी टीम ने सघन गश्त एवं जांच के दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा निर्मित कर छिपाकर रखी गई लगभग 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा बरामद की मदिरा को आबकारी कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है आरोपी की पतासाजी जारी है कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री नागेशराज श्रीवास्तव एवं श्री हितेश कुमार भोई, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री चंदेलाल गायकवाड, आबकारी आरक्षक श्री पिताम्बर चौधरी, श्री रवि कुमार एवं श्री युवराज धु्रव, नगर सैनिक श्री संजय नेताम एवं श्री मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक श्रीमती कल्पना धु्रव तथा वाहन चालक श्री शैलेन्द्र कश्यप का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read