डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिले के देवभोग मुंगझर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमामय एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री निलांबर कश्यप जी रहे इस अवसर पर श्री दुर्गेश टांडिल्य जी, श्री बेहेरा जी, प्राचार्या श्रीमती सुमिता सिंह, अभिभावकगण शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ तत्पश्चात परेड टीम द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत एवं वंदन किया गया विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया और पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ किया गया पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read