एनिमिया मुक्त मैनपुर अभियान के तहत 4 हजार 11 किशोरियों की हुई हिमोग्लोबिन जांच गंभीर एनिमिया से पीड़ित किशोरियों का जिला अस्पताल में किया जा रहा उपचार आयरन-फोलिक एसिड सेवन एवं संतुलित आहार के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

एनिमिया मुक्त मैनपुर अभियान के तहत 4 हजार 11 किशोरियों की हुई हिमोग्लोबिन जांच गंभीर एनिमिया से पीड़ित किशोरियों का जिला अस्पताल में किया जा रहा उपचार आयरन-फोलिक एसिड सेवन एवं संतुलित आहार के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न और जिला कार्यक्रम प्रबंधक के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखण्ड मैनपुर में एनिमिया मुक्त मैनपुर अभियान संचालित किया जा रहा है इस अभियान के तहत 10 से 19 वर्ष की किशोरियों के लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक एनिमिया जांच एवं जागरूकता अभियान तथा 5 अगस्त से विशेष अभियान चलाया गया अभियान के दौरान अब तक 4 हजार 11 किशोरियों की हिमोग्लोबिन जांच की गई इनमें 11 ग्राम एवं उससे अधिक हिमोग्लोबिन स्तर वाली 839, 9 से 11 ग्राम वाली 2 हजार 488, 7 से 9 ग्राम वाली 646 तथा 7 ग्राम से कम हिमोग्लोबिन वाली 21 किशोरियां शामिल हैं सभी किशोरियों को एनिमिया से बचाव, आयरन-फोलिक एसिड के नियमित सेवन, आयरन युक्त एवं संतुलित आहार तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया एनिमिया से पीड़ित किशोरियों का उपचार किया जा रहा है। हल्के एवं मध्यम स्तर के एनिमिया का उपचार सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयरन सुक्रोज इंजेक्शन के माध्यम से किया जा रहा है जबकि गंभीर एवं अति गंभीर एनिमिया से पीड़ित किशोरियों का उपचार जिला अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन के माध्यम से किया जा रहा है अभियान में 10 से 19 वर्ष की किशोरियों में एनिमिया की समय पर पहचान, रोकथाम एवं उपचार सुनिश्चित किया गया अभियान को सफल बनाने में किशोरियों, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read