तिरंगे की शान, स्वच्छता का संदेश और बालिकाओं को नई सौगात! 1 लाख की राशि से बनेगा नया शौचालय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर ने दी सौगात देशभक्ति के रंग में रंगा गांव, धौराकोट से ध्रुवापारा तक तिरंगा यात्रा ने दिया स्वच्छता का दमदार संदेश; बालिकाओं की सुविधा के लिए जनपद फंड से 1 लाख की पहल बनी आकर्षण का केंद्र

तिरंगे की शान, स्वच्छता का संदेश और बालिकाओं को नई सौगात! 1 लाख की राशि से बनेगा नया शौचालय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर ने दी सौगात देशभक्ति के रंग में रंगा गांव, धौराकोट से ध्रुवापारा तक तिरंगा यात्रा ने दिया स्वच्छता का दमदार संदेश; बालिकाओं की सुविधा के लिए जनपद फंड से 1 लाख की पहल बनी आकर्षण का केंद्र

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिले के देवभोग नगर पंचायत ब्लॉक क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के साथ सामाजिक सरोकारों की भी मजबूत तस्वीर देखने को मिली हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता के जयकारे और कदमों के साथ गूंजता स्वच्छता का संदेश-धौराकोट से ध्रुवापारा तक पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

बालिका शौचालय के लिए 1 लाख-कार्यक्रम की सबसे बड़ी पहल_

कार्यक्रम में बालिका शौचालय की नई सुविधा के लिए जनपद फंड से 1 लाख रुपये दिए जाने की पहल की गई बालिकाओं के लिए स्वच्छ एवं बेहतर शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

धौराकोट से ध्रुवापारा तक तिरंगा यात्रा में उमड़ा उत्साह_

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया धौराकोट से ध्रुवापारा तक निकली यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को राष्ट्रभक्ति से लेकर जनसरोकार तक एक नई मजबूती दी।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर रहे मुख्य अतिथि_

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं रायपुर जिला प्रभारी तथा देवभोग जनपद पंचायत सभापति देवेंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी में तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद यादव, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं युवा मोर्चा महामंत्री चरण बीसी, पूर्व मंडल महामंत्री एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद सोम, सरपंच एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष उवासु राम नागेश, बीडीसी गजेंद्र सोम, जुगे राम, सरपंच रोशनी प्रधान, सक्रिय कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता कन्हैया मांझी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष सुरेश बीसी, हाई स्कूल अध्यक्ष अर्जुन चौहान, शक्ति केंद्र प्रभारी चंद्रिका पटेल, बूथ अध्यक्ष सदाराम, सोशल मीडिया प्रभारी गणेश नागेश, अशोक सोनी एवं उपेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तिरंगा हाथ में, स्वच्छता का संकल्प और बालिकाओं के लिए नई सुविधा-धौराकोट से ध्रुवापारा तक गूंजा जनसेवा का संदेश।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read