तेन्दुए की लगातार मौजूदगी को लेकर वन विभाग अलर्ट 13 गांवों में निगरानी बढ़ाई, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए, तीन पालियों में वन अमले की गश्त

तेन्दुए की लगातार मौजूदगी को लेकर वन विभाग अलर्ट 13 गांवों में निगरानी बढ़ाई, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए, तीन पालियों में वन अमले की गश्त

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _वनमण्डल गरियाबंद के वन परिक्षेत्र गरियाबंद अंतर्गत बारूका एवं जड़जड़ा परिसर के विभिन्न ग्रामों में वन्यप्राणी तेन्दुए की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है ग्रामीणों को संभावित जनहानि, जनघायल एवं पशुहानि से बचाने तथा लोगों को सतर्क करने के लिए वनमण्डल स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वन विभाग के अनुसार पंटोरा, चट्टानपारा, कोदोबतर, बारूका, जड़जड़ा, पेण्ड्रा, कोटरीघापर, भुईनाहाडेरा, कुर्रुभाठा, खट्टी, सढ़ौली, चिखली एवं आमदी सहित आसपास के गांवों में लगातार निगरानी की जा रही है विभागीय अमले द्वारा गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के संबंध में आवश्यक सावधानियां बरतने की समझाइश दी जा रही है जिन गांवों के आसपास तेन्दुए को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया है उनके नजदीकी जंगलों में पिंजरे लगाए गए हैं वहीं आसपास के जंगलों में ट्रैप कैमरे लगाकर तेन्दुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है सुरक्षा के मद्देनजर वन कर्मचारियों की तैनाती के साथ नियमित गश्त भी कराई जा रही है वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें विशेष रूप से छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों का ध्यान रखें और उन्हें अकेले बाहर न जाने दें विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तीन पालियों में गश्ती की जा रही है, जिसमें प्रातः 5ः00 बजे से पूर्वाह्न 11ः00 बजे तक, पूर्वाह्न 11ः00 बजे से रात्रि 11ः00 बजे तक तथा रात्रि 11ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक निगरानी शामिल है मोबाइल वाहन एवं अन्य सूचना तंत्रों के माध्यम से भी ग्रामीणों को तेंदुए से सुरक्षा के उपायों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि तेन्दुए की गतिविधि अथवा किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें तेंदुए से संबंधित सूचना के लिए वन मण्डल स्तर पर टोल फ्री नंबर 62681-77800 पर संपर्क किया जा सकता है इसके अलावा वनरक्षक श्री देवेन्द्र तिवारी के मोबाइल नंबर 70003-28264 तथा वनरक्षक श्री टेमन प्रसाद दुबे के मोबाइल नंबर 83193-00413 पर भी सूचना दी जा सकती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read