स्वामी आत्मानंद विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर हरियाली अभियान, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर हरियाली अभियान, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

इन्हे भी जरूर देखे

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर हरियाली अभियान, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

देवभोग–:– स्वामी आत्मानंद हिन्दी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), स्काउट गाइड एवं जूनियर रेडक्रॉस (जेआरसी) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा अधिक से अधिक पौधरोपण कर विद्यालय परिसर एवं आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाना रहा। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए हरियाली को बढ़ावा देने और प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेश चंद्र टांडिल्य, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मांझी, स्काउट गाइड एवं जेआरसी प्रभारी मोती लाल नागेश सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्राचार्य नरेश चंद्र टांडिल्य ने विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। स्वच्छ हवा, जल और स्वस्थ वातावरण के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नई पीढ़ी ही आने वाले समय में स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में उत्साह और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश देखने को मिला।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read