[gtranslate]

राशन वितरण में गड़बड़ी पर दो उचित मूल्य दुकानों के संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

राशन वितरण में गड़बड़ी पर दो उचित मूल्य दुकानों के संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

इन्हे भी जरूर देखे

राशन वितरण में गड़बड़ी पर दो उचित मूल्य दुकानों के संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

देवास–:–कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत वितरित किये जा रहे खाद्यान्न के वितरण की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी के तहत खाद्य विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा उचित मूल्य की दुकान पर अनाज की गड़बड़ी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खातेगांव ने अनुभाग खातेगांव अंतर्गत गंगा स्वयं सहायता समूह बागदा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान बागदा की जांच की। जांच के दौरान दुकान की पीओएस मशीन अनुसार अपेक्षित स्टॉक से गेहूं 73.34 क्चिंटल एवं चावल 18.22 क्विंटल कम पाया गया। कम पाये गये खाद्यान्न की अनुमानित कीमत लगभग 2,92,900 रूपये है। दुकान में कम पाये गये खाद्यान्न की कालाबाजारी समूह की अध्यक्ष/विक्रेता श्रीमती आरती वर्मा एवं सहायक विक्रेता जितेन्द्र वर्मा द्वारा किये जाना पाये जाने पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के प्रावधान अनुसार आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खातेगांव द्वारा थाना खातेगांव में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
इसी प्रकार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खातेगांव ने अनुभाग खातेगांव अंतर्गत चिंतामणी स्वयं सहायता समूह मालसगोदा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान मालसगोदा की जांच की। जांच के दौरान दुकान की पीओएस मशीन अनुसार अपेक्षित स्टॉक से गेहूं 73.26 क्चिंटल एवं चावल 17.29 क्विंटल कम पाया गया। कम पाये गये खाद्यान्न की अनुमानित कीमत लगभग 2,88,940/-रूपये है। दुकान में कम पाये गये खाद्यान्न की कालाबाजारी समूह की अध्यक्ष/विक्रेता सुश्री बतिया बाई एवं सहायक विक्रेता श्रीमती अरूण इवने द्वारा किये जाना पाये जाने पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के प्रावधान अनुसार आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खातेगांव द्वारा थाना खातेगांव में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read