[gtranslate]

खरगोन पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही

खरगोन पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही

इन्हे भी जरूर देखे

खरगोन पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही

खरगोन–:– पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद के व्दारा जुआ सट्टा के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य में थाना मैंनगाँव पर अवैध जुआ खेलने वाले 13 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 08.09.26 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम लोहारी में मकबूल पटेल के खेत के पास जंगल में कुछ लोग रुपये पैसों से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी मैंनगाँव निरीक्षक श्री मंशाराम रोमड़े, निरीक्षक श्री प्रमोद कश्यप व थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में थाना मैंनगाँव, थाना सनावद एवं पुलिस लाइन से टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर बताए स्थान पर दबिश डाल कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु तत्काल रवाना किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम लोहारी के पास जंगल में दबिश दी गई जहां मौके पर पुलिस टीम को कुछ लोग इलेक्ट्रानिक चार्जिंग बल्ब की रोशनी में ताश पत्तो से रुपयों से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले । पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी करने पर 13 जुआरियों को पकड़ा गया व कुछ अंधेरे का फाइदा उठाया कर मौके से भाग निकले ।

पुलिस टीम के द्वारा मौके पर मिले 13 व्यक्तियों से उनके नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम सोनू उर्फ सनोव्वर पिता सईद खान निवासी मस्जिद के पीछे संजय नगर खरगोन हाल मुकाम ग्राम बामखल, 02.मंसूर पिता मंजूर खान निवासी ग्राम लोहारी, 03.अरूण पिता नारायण पगारे निवासी मंडलेश्वर, 04.शुभम पिता कृष्णा वर्मा निवासी आनंद नगर खरगोन, 05.आसिफ पिता करीम खान निवासी न्यू काजीपुरा खरगोन, 06.वसीम पिता असलम खान निवासी ग्राम लोहारी, 07.निसार पिता न्याजु खान निवासी ग्राम कोंडापुरा, 08.बिलाल पिता शाबिर खान निवासी ग्राम लोहारी, 09.गोपाल पिता कैलाश धनगर निवासी ग्राम बरसलाय, 10.मोहसीन पिता मुस्लिम खान निवासी मोमीनपुरा दशहरा मैदान खरगोन, 11.सलमान पिता छोटू खान निवासी ग्राम भट्याण थाना कसरावद, 12.अरबाज पिता शाहिद खान निवासी ग्राम लोहारी, 13.इमरान पिता रफीक शेख निवासी झंडा चौक घाटी मार्ग खरगोन का होना बताया ।

मौके पर मिले उक्त 13 आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम को 2,56,500/- रुपये नगदी, 11 मोबाइल कीमती लगभग 1,50,000/- रुपये, 10 मोटर सायकलें किमती लगभग 8,00,000/- रुपये की को पुलिस टीम ने नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना मैंनगाँव पर अपराध क्रमांक 229/26 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी खरगोन श्री सौरभ तोमर के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी मैंनगाँव निरीक्षक श्री मंशाराम रोमड़े, निरीक्षक श्री प्रमोद कश्यप व थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में सउनि अरशद खान, सउनि निसार खान, प्रआर 21 किशोर पाटीदार, प्र.आर.327 राजेन्द्र सिहं मंडलोई, प्रआर 517 मनोज विश्वरकर्मा, प्रआर 827 साधुसिह चौहान, आर.267 अभय बघेल, आर 217 भुरेसिंह सोलंकी, आर 353 संजय पवार, थाना सनावद से प्रआर.559 विनोद गौर, प्रआर.696 राजेश जायसवाल, आर.103 श्रीकृष्ण, आर.850 राजू गुर्जर एवं पुलिस लाइन से आर.661 संदीप, आर.818 संजीव, आर.524 सुनिल, आर.459 जीवन, आर.768 सत्यनारायण, आर.809 सोनू, आर.339 विकास, आर.775 छोटू, आर.732 भुरेलाल, आर.699 रंजीत, आर.631 अजय, आर.778 रामू व आर.497 आनंद का विशेष योगदान रहा ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read