[gtranslate]

9वें राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत आंगनवाडी केन्द्रों पर प्रदाय टीएचआर एवं गर्म पके भोजन की दी जानकारी

9वें राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत आंगनवाडी केन्द्रों पर प्रदाय टीएचआर एवं गर्म पके भोजन की दी जानकारी

इन्हे भी जरूर देखे

9वें राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत आंगनवाडी केन्द्रों पर प्रदाय टीएचआर एवं गर्म पके भोजन की दी जानकारी

शाजापुर-:-कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी एवं सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान के मार्गदर्शन में 9 वें राष्ट्रीय पोषण माह “हमारी आंगनवाडी हमारी जिम्मेदारी” अंतर्गत आज शासन से प्राप्त थीम टीएचआर एवं एचसीएम का प्रदर्शन एवं जानकारी अंतर्गत जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में पर्यवेक्षकों,आंगनवाडी कार्यकर्ताओ द्वारा शाजापुर जिले का नवाचार “ घर में पकायेंगे- घर का खायेंगे” अंतर्गत स्थानीय खाद्य पदार्थो के प्रति गर्भवती माताओ, धात्री माताओ, किशोरी बालिकाओ तथा परिवारों को संतुलित पोष्टिक आहार के महत्व के बारे जानकारी दी। साथ ही केन्द्रों पर उपस्थित जनों को आंगनवाडी केन्द्र पर बच्चों को प्रदाय किये जाने वाले टीएचआर एवं गर्म पके भोजन के साप्ताहिक मेन्यु के बारे में बताया गया। इस दौरान सेम बच्चों को एनआरसी के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। अंत में पोषण संकल्प की शपथ भी दिलवाई गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read