[gtranslate]

आरसेटी गरियाबंद द्वारा 58 युवक-युवतियों को दिया गया निःशुल्क प्रशिक्षण स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

आरसेटी गरियाबंद द्वारा 58 युवक-युवतियों को दिया गया निःशुल्क प्रशिक्षण स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

इन्हे भी जरूर देखे

आरसेटी गरियाबंद द्वारा 58 युवक-युवतियों को दिया गया निःशुल्क प्रशिक्षण स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

गरियाबंद-:-5 नवम्बर 2026/ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) गरियाबंद द्वारा ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न व्यवसायों में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संस्थान द्वारा जिले में दो प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर कुल 58 प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलीपदर में 28 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2026 तक 6 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 23 प्रशिक्षार्थियों को उद्यमिता विकास, व्यवसाय प्रबंधन, बाजार सर्वेक्षण, बैंकिंग, शासकीय योजनाओं तथा स्वरोजगार स्थापित करने की प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का समापन 2 नवम्बर को आकलन एवं प्रमाण-पत्र वितरण के साथ किया गया।
इसी तरह जिला पंचायत गरियाबंद के सहयोग से ग्राम पंचायत रुवाड़ में 5 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2026 तक 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 35 प्रशिक्षार्थियों को राजमिस्त्री कार्य का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उद्यमिता विकास, व्यवसाय प्रबंधन, शासकीय योजनाओं एवं स्वरोजगार स्थापना से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई। प्रशिक्षणार्थियों को कार्य के दौरान सुरक्षा एवं उपयोग के लिए हेलमेट, जैकेट, करणी, मेजरिंग टेप सहित आवश्यक सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। प्रशिक्षण का समापन 4 नवम्बर को आकलन एवं प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ। आरसेटी के इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने, उनके कौशल विकास तथा स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read