[gtranslate]

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ का हुआ शुभारंभ विभिन्न गतिविधियां रही आयोजित, पोषण के प्रति किया गया जागरूक

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ का हुआ शुभारंभ विभिन्न गतिविधियां रही आयोजित, पोषण के प्रति किया गया जागरूक

इन्हे भी जरूर देखे

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ का हुआ शुभारंभ विभिन्न गतिविधियां रही आयोजित, पोषण के प्रति किया गया जागरूक

बुरहानपुर-:-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर में ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को शिकारपुरा वार्ड क्र.-3 आंगनवाड़ी केन्द्र से किया गया। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वीडियो संदेश उपस्थितजनों द्वारा देखा व सुना गया। इसी कड़ी में आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। प्रदर्शनी में स्थानीय एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थों से तैयार पौष्टिक आहार की जानकारी बच्चों एवं महिलाओं के लिए संतुलित पोषण के महत्व पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुर्जना (सहजन) के पोषण संबंधी महत्व का उल्लेख करते हुए इन्हें भोजन में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कद्दू जैसी पौष्टिक सब्जियों, गेहूं के अलावा बाजरा, मक्का, ज्वार और नागली/नाचनी जैसे मोटे अनाज को भी भोजन में शामिल करने का आग्रह किया। बच्चों के संतुलित आहार, प्रोटीन सेवन तथा स्वास्थ्य देखभाल पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती चिटनिस ने हितग्राही परिवारों एवं महिलाओं से आत्मीय संवाद किया और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा आंगनवाड़ी केंद्र से मिल रही सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों एवं परिवारों तक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं पहुंचाने में निभाई जा रही भूमिका की सराहना करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी परिसर में सुर्जना एवं नींबू के पौधे भी लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण के साथ पोषण एवं स्वास्थ्य को जोड़ने का संदेश दिया गया। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण और प्रकृति से जुड़ाव का संकल्प भी है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने का आग्रह भी किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, वार्ड पार्षद श्रीमती पद्मा वारुड़े, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शुभांगी मुजुमदार, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित नागरिकगण मौजूद रहे। शिकारपुरा से शुरू हुए ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read