[gtranslate]

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मूल्यांकन परीक्षा में 1 हजार 109 शिक्षार्थियों ने लिया भाग 13 विचाराधीन कैदियों ने भी उपजेल में दिलाई परीक्षा

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मूल्यांकन परीक्षा में 1 हजार 109 शिक्षार्थियों ने लिया भाग 13 विचाराधीन कैदियों ने भी उपजेल में दिलाई परीक्षा

इन्हे भी जरूर देखे


उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मूल्यांकन परीक्षा में 1 हजार 109 शिक्षार्थियों ने लिया भाग
13 विचाराधीन कैदियों ने भी उपजेल में दिलाई परीक्षा

गरियाबंद-:-28 सितंबर 2026/उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर को जिले के सभी विकासखण्डों, ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार किया गया। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर के निर्देशन पर जिला परियोजना अधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
महापरीक्षा के लिए जिले में कुल 2 हजार 366 शिक्षार्थियों का पंजीयन कराया गया था। इनमें से 1 हजार 109 शिक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में 718 महिला एवं 391 पुरुष शिक्षार्थी शामिल हुए। जिले में परीक्षा के लिए कुल 118 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। जहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिक्षार्थियों का मूल्यांकन किया गया। गरियाबंद जिले के उपजेल में भी महापरीक्षा का आयोजन किया गया। यहां कुल 17 पंजीकृत कैदियों में से 13 शिक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। उन्होंने परीक्षा देकर साक्षर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया।
परीक्षा के दौरान एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार चन्द्राकर, जिला परियोजना अधिकारी श्री बुद्धविलास सिंह तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गजेन्द्र धु्रव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read