[gtranslate]

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

इन्हे भी जरूर देखे

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

गोहरापदर-:- 01 अक्टूबर 2026। शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर, जिला गरियाबंद में प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व, रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर वक्तव्य एवं चर्चा-परिचर्चा सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सहायक प्राध्यापक (हिंदी) श्री महेंद्र कुमार साहू ने स्वैच्छिक रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

अतिथि व्याख्याता श्री दीनानाथ निराला एवं श्री मोहनिश बघेल ने भी स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता एवं सामाजिक महत्त्व पर अपने विचार व्यक्त किए।


इस अवसर पर महाविद्यालय के बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर के छात्र मनीष सिन्हा द्वारा अब तक दो बार स्वैच्छिक रक्तदान किए जाने तथा सौरव साहू द्वारा एक बार रक्तदान किए जाने की जानकारी साझा की गई।

उनके इस मानवीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए मंच से तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से स्वस्थ एवं पात्र होने की स्थिति में नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के समापन के पश्चात महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाविद्यालय के संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read