[gtranslate]

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाठीगढ़ में सेवा सेतु शिविर आयोजित शासन की योजनाओं और सेवाओं से सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित गोदभराई, अन्नप्राशन सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का किया गया वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाठीगढ़ में सेवा सेतु शिविर आयोजित शासन की योजनाओं और सेवाओं से सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित गोदभराई, अन्नप्राशन सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का किया गया वितरण

इन्हे भी जरूर देखे


सेवा संकल्प अभियान के तहत भाठीगढ़ में सेवा सेतु शिविर आयोजित
शासन की योजनाओं और सेवाओं से सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित
गोदभराई, अन्नप्राशन सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का किया गया वितरण

गरियाबंद-:-05 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत आज मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम भाठीगढ़ स्थित उन्मुक्त खेल मैदान में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी लेने के साथ अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए। शिविर में लोगों को हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत सामग्री वितरण किया गया। साथ ही कक्षा दसवीं में छह एवं कक्षा में बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरी शंकर कश्यप ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।

महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 5 हजार से अधिक योजना नागरिकों की भलाई के लिए चलाई जा रही है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम, उपाध्यक्ष नंदकुमारी राजपुत, पूर्व विधायक श्री डमरूधर पुजारी, श्री गोवर्धन मांझी, वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर, भाठीगढ़ की सरपंच श्रीमती पुष्पा नेगी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके गांव के समीप मिल रहा है। उन्होंने क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का निराकरण करने के लिए नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने को कहा। किसानों को फसलों में होने वाली बीमारियों और उनके नियंत्रण की जानकारी देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने भी शिविर को संबोधित किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों की बीपी एवं शुगर जांच के साथ टीबी स्क्रीनिंग की गई। एग्रीस्टैक पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस सहित विभिन्न सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राही लाभान्वित- सेवा संकल्प शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर पोषण टोकरी प्रदान की गई तथा पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। नोनी सुरक्षा योजना के तहत प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग तीन हितग्राही को ट्रायसिकल एवं एक हितग्राही को मोटराईज्ड सायकल, राजस्व विभाग द्वारा पट्टा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छरदानी एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा दस हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड एवं दस हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। वीबीजी-राम-जी योजना के तहत तीन हितग्राहियों को नया जॉब कार्ड एवं चार हितग्राहियों को डबरी से लाभान्वित किया गया।

मत्स्य विभाग द्वारा छः हितग्राहियों को मछली जाल एवं तीन हितग्राहियों को आईस बॉक्स वितरित किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read