[gtranslate]

गांधी जयंती पर शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में पूजा एवं विचार अभिव्यक्ति कार्यक्रम

गांधी जयंती पर शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में पूजा एवं विचार अभिव्यक्ति कार्यक्रम

इन्हे भी जरूर देखे

 

गांधी जयंती पर शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में पूजा एवं विचार अभिव्यक्ति कार्यक्रम

 

गोहरापदर-:-गरियाबंद (छ.ग.), 02 अक्टूबर 2026।
शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर, जिला गरियाबंद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूजा एवं विचार अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महात्मा गांधी के चित्र पर पूजा एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को स्मरण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित विचार अभिव्यक्ति कार्यक्रम में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार, अतिथि व्याख्याता श्री मोहनीश बघेल, बी.कॉम. पाँचवें सेमेस्टर के छात्र मनीष सिन्हा, तथा बी.एससी. पाँचवें सेमेस्टर की छात्राएँ पुष्पांजलि एवं भूमिका ने महात्मा गांधी के जीवन, व्यक्तित्व एवं विचारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गांधीजी के विचारों, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा भावना के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read