[gtranslate]

नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में सहयोग की अपील की

नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में सहयोग की अपील की

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

रायपुर _ शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित मां काली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की इस अवसर पर उन्होंने ग्रैंड ग्रुप, ग्रैंड न्यूज चैनल, ग्रैंड ब्रॉडबैंड और ग्रैंड विजन से जुड़े सभी सदस्यों सहित देशवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं इस दौरान मां महाकाली मंदिर ट्रस्ट के सचिव डीके दुबे, अध्यक्ष जगदीश कलश, मंदिर ट्रस्ट के पूर्व मंत्री विधान मिश्रा और महेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है‌ जगह-जगह माता रानी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उन्होंने मां काली मंदिर से अपने पुराने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह बचपन से ही इस मंदिर में आते रहे हैं मां काली की कृपा से मंदिर का स्वरूप लगातार भव्य होता जा रहा है उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति मंदिर के विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

4400 ज्योत प्रज्ज्वलित, नए भवन का निर्माण जारी

मां महाकाली मंदिर ट्रस्ट के सचिव डीके दुबे ने इस अवसर पर होरा परिवार को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि ट्रस्ट मां काली से प्रार्थना करता है कि होरा परिवार पर माता रानी की कृपा बनी रहे उन्होंने बताया कि होरा परिवार हर साल नवरात्रि के दौरान पंचमी, अष्टमी हवन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी अपने चैनल ग्रैंड न्यूज़ के माध्यम से प्रदेश की जनता तक पहुंचाता है‌ श्री दुबे ने बताया कि इस वर्ष महाकाली मंदिर ट्रस्ट की ओर से 4400 ज्योत प्रज्ज्वलित की गई हैं इसके साथ ही 11 राज ज्योत भी जलाई गई हैं ट्रस्ट मंदिर के विस्तार और विकास के लिए लगातार काम कर रहा है।

रिंग रोड पर बन रहा तीन मंजिला भवन, प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील

डी के दुबे ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से टिहरी बांध रिंग रोड स्थित गली नंबर-1 में मां महाकाली के भव्य भवन का निर्माण कराया जा रहा है तीन मंजिला इस भवन में 18 कमरे बनाए जा रहे हैं और इसका क्षेत्रफल लगभग 4000 वर्गफीट है‌ उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने माता-पिता, दादा-दादी या परिवार के अन्य सदस्यों की स्मृति में इस भवन के निर्माण में सहयोग करें। इसके लिए एक कमरे की निर्धारित लागत के अनुसार या फिर अपनी इक्षानुसार राशि मंदिर ट्रस्ट में जमा कराई जा सकती है सहयोग करने वाले परिवारों के सदस्यों की स्मृति में भवन में पट्टिका लगाई जाएगी। इसकी रसीद आकाशवाणी चौक स्थित महाकाली मंदिर ट्रस्ट से प्राप्त की जा सकती है।

पुराने शिव मंदिर का भी हो रहा नवीनीकरण

ट्रस्ट सचिव ने बताया कि मंदिर परिसर में स्थित पुराने शिव मंदिर का भी पूर्ण रूप से नवीनीकरण कराया जा रहा है इसके लिए ओडिशा में पत्थर से शिवलिंग तैयार किया जा रहा है उन्होंने बताया कि शिवलिंग को लगभग सात टन के पत्थर से तराशा जा रहा है जबकि अंतिम रूप दिए जाने के बाद इसका वजन करीब ढाई टन रहने की उम्मीद है। आगामी छह महीनों में नए शिवलिंग की स्थापना की योजना है इसके साथ ही ट्रस्ट की ओर से नए महादेव मंदिर के निर्माण की भी योजना बनाई जा रही है।

अंत में डीके दुबे ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मां महाकाली की कृपा से छत्तीसगढ़ में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहे। उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read