[gtranslate]

चापोरा में कपास संगोष्ठी आयोजित, किसानों को दी गयी आवश्यक जानकारियां

चापोरा में कपास संगोष्ठी आयोजित, किसानों को दी गयी आवश्यक जानकारियां

इन्हे भी जरूर देखे

चापोरा में कपास संगोष्ठी आयोजित, किसानों को दी गयी आवश्यक जानकारियां

बुरहानपुर-:-जिले में कपास उत्पादक किसानों के लिये किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं साइमा (साउथ इंडियन मिल्स एसोसिएशन) के संयुक्त तत्वावधान में जिले में कपास का रकबा एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए ग्राम चापोरा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कपास की साइमा की किस्म सुरक्षा नान बीटी एवं शक्ति बीटी कपास बीज का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस द्वारा कृषकों से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं विकसित भारत के संकल्प विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कपास उत्पादन, जैविक खेती एवं वैज्ञानिक तकनीकियों के प्रति प्रेरित किया। वहीं स्वस्थ मृदा- स्वस्थ जीवन पर भी आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर साइमा कपास संस्था की ओर से डॉ. आशारानी द्वारा कस्तूरी कपास, साइमा कपास पर कृषकों के हितों हेतु किये जाने वाले कार्याें के बारें में जानकारी दी गयी। कृषकों को बताया गया की आगामी वर्ष में कृषक 500 एकड़ के क्लस्टर में साइमा कपास की किस्मे लगाते है तो संस्था द्वारा उत्पादन खरीदने का अनुबंध किया जा सकता है। इसी कड़ी में साइमा कपास की ओर से आये श्री गुप्ता द्वारा कृषकों को साइमा कपास की किस्म शक्ति बीटी का प्रदर्शन किया गया एवं ग्राम अडगांव के कृषक के खेत का अवलोकन उपस्थित कृषकों द्वारा भी किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 कृषकों द्वारा सहभागिता की गई।

उपसंचालक कृषि विभाग द्वारा किसानों को रबी फसलों जैसे- चना, कुसुम, सरसों एवं गेंहू की कम पानी की किस्मों को लगाने के संबंध में अवगत कराया गया। कृषकों को बताया गया कि जल की क्षमता को ध्यान में रखकर फसल एवं किस्मों का चयन करे।
आयोजित संगोष्ठी में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कृषि समिति के सदस्यगण, कृषि महाविद्यालय खण्डवा से डॉ. एस.के. परसाई, केवीके वैज्ञानिक सहित संबंधित उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read