[gtranslate]

जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक 12 अक्टूबर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में होगी आयोजित

जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक 12 अक्टूबर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में होगी आयोजित

इन्हे भी जरूर देखे


जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक 12 अक्टूबर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में होगी आयोजित

गरियाबंद-:-08 अक्टूबर 2026/ जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12ः00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक श्री ओपी तिवारी ने बताया कि बैठक में गत बैठक के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा, शिक्षण संस्थाओं में पशुओं के प्रति सद्भावना संबंधी व्याख्यानों के आयोजन, वृद्ध एवं अशक्त पशुओं के लिए गौ सदन निर्माण तथा आवश्यकतानुसार पशु चिकित्सा की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में सामाजिक संस्कृति एवं सभ्यता के उत्थान में पशुधन की महत्ता पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा जिला पशु कल्याण समिति की गत बैठक के पालन प्रतिवेदन, आय-व्यय का विकासखण्डवार विवरण, पंजीयन शुल्क एवं अन्य विभागीय सेवा शुल्क तथा जिले के निर्वाचित विधायकगण की पदेन सदस्यता संबंधी पूर्व में प्रेषित प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read